एक्सप्लोरर

Kaushambi: कौशांबी में 15 साल पहले चोरी हुई 95 करोड़ की दो मूर्तियां बरामद, 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मूर्ति चोरी और तस्करी में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद हुई हैं

Kaushambi Idol Smuggler Arrested: यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मूर्ति चोरी और तस्करी में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि 500 साल पुरानी बरामद मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 95 करोड़ रुपये है.

कौशांबी जिले की महेवा घाट थाना पुलिस ने 15 साल पूर्व बांदा जिले से चोरी की गई अष्टधातु की दो मूर्तियों के साथ 10 अंतरजनपदीय मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार किया. एसपी हेमराज मीना ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात महेवाघाट कोतवाल रोशनलाल पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर महेवाघाट यमुना पुल के समीप कई संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस ने उनकी घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया और उनके कब्जे से अष्टधातु की दो बेशकीमती मूर्तियां बरामद की.

पीएम मोदी को सीधी चुनौती देंगे नीतीश कुमार, इन दो नेताओं को दिया गया बड़ा टास्क, यूपी में विपक्ष होगा गोलबंद

15 साल पहले चुराई गई थी मूर्तियां

दोनों मूर्तियां 15 वर्ष पहले बांदा के एक मंदिर से चुराई गई थीं. इन्हें चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत भुजैनी गांव में चोरों ने 12 वर्षों तक जमीन के भीतर छिपा रखा था. पकड़े गए आरोपी मूर्तियों को केरल के एक व्यापारी के हाथ 30 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रहे थे, तभी ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

एसपी ने बताया कि इन मूर्तियों में से एक मूर्ति का वजन लगभग 62 किलो जबकि दूसरी मूर्ति लगभग 46 किलो की है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया गया है.

उन्‍होंने कहा कि पुरातत्व विभाग को भी मूर्तियों के संबंध में सूचना दे दी गई है. मीणा के अनुसार गिरफ्तार किए गए 10 अभियुक्तों में एक बांदा जिले का, छह चित्रकूट जिले के तथा तीन अभियुक्त कौशांबी जिले के निवासी हैं. उन्‍होंने कहा कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. वहीं एसपी ने कामयाबी के लिए महेवाघाट पुलिस को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया है.

ये भी पढ़ें

UP News: वायरल पोस्टर के बाद चर्चा में आए सपा नेता आईपी सिंह, अब 14 दिनों की जेल, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget