एक्सप्लोरर

कौशांबी में नाटकीय ढंग से लापता बीजेपी नेता राजीव मौर्य फरीदाबाद में मिले, टेंशन की वजह से छोड़ा था घर

यूपी के कौशाम्बी में हफ्ते भर पहले लापता बीजेपी नेता राजीव मौर्य को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से खोज निकाला. हफ्तेभर पहले उनकी गाड़ी होटल के बाहर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी.

यूपी के कौशाम्बी में हफ्ते भर पहले एनएच 2 से लापता बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य राजीव मौर्य को पुलिस ने खोज निकाला. एसओजी, सर्विलांस टीम की मदद से राजीव मौर्य को हरियाणा के फरीदाबाद से सकुशल वापस लेकर आई. हफ्तेभर पहले उनकी गाड़ी होटल के बाहर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी. जिसके बाद परिजनों और उनके समर्थको ने जमकर हंगामा किया था और हाईवे तक जाम कर दिया था. 

हफ्तेभर पहले लापता हो गए थे राजीव मौर्य

खबर के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति राजीव मौर्य बीजेपी नेता हैं और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी हैं. परिजनों के अनुसार 19 जनवरी की रात तकरीबन 9:00 बजे एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने उन्हें मंझनपुर मुख्यालय मुलाकात के लिए रात में ही बुलाया था. जिसके बाद वो अकेले घर से कार लेकर निकल गए. तकरीबन 1 बजे तक उनका मोबाइल फोन ऑन था. इसके बाद मोबाइल फोन भी बंद हो गया तो परिजनों को चिंता होने लगी. 

होटल के बाहर लावारिस हालत में मिली कार

घरवालों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में लापता बीजेपी नेता को खोजबीन में जुट गई. इसी बीच जानकारी मिली कि कोखराज थाने के हाइवे स्थित एक होटल के पास राजीव मौर्य की कार लावारिस हालत में खड़ी है. जानकारी के मुताबिक वो यहां खड़ी एक बस में बैठकर कानपुर की तरफ चले गए थे. खुद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पुलिस को इसकी जांच तेज करने के निर्देश दिए थे. 

टेंशन की वजह से छोड़ा था घर

मामले को गंभीरता से लेते हुए कौशाम्बी पुलिस ने जिले की एसओजी एवं सर्विलांस सहित कई टीमों को बीजेपी नेता की खोजबीन में लगा दिया. एक हफ्ते की मेहनत के बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी. टीम ने राजीव मौर्य को हरियाणा के फरीदाबाद से राजीव मौर्य को सकुशल कौशाम्बी ले आई. उन्होंने बताया कि वो कुछ टेंशन में थे और टेंशन के चलते घर छोड़कर चले गए थे. 

ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget