एक्सप्लोरर

UP Election: जेल में हैं बाहुबली पिता, सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी लंदन से पढ़ी बेटी, दिलचस्प हुआ मुकाबला

UP Election 2022: सपा ने फतेहाबाद सीट से बाहुबली की बेटी रुपाली दीक्षित को टिकट देकर इस सीट पर बीजेपी के साथ सियासी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. रुपाली विदेश से पढ़ाई कर लौटी हैं.

UP Election 2022: आगरा हमेशा से ही समाजवादी पार्टी के लिए राजनीतिक तौर पर कमजोर रहा है, लेकिन इस बार यहां की फतेहाबाद सीट से सपा ने बाहुबली की बेटी रुपाली दीक्षित को टिकट देकर इस सीट पर बीजेपी के साथ सियासी लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है. रुपाली विदेश से पढ़ाई कर लौटी हैं. दुबई की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने साल 2016 में राजनीति में कदम रखा और फिर 2017 में बीजेपी की सदस्यता ली थी, लेकिन अब वो सपा के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं. 
 
जानिए कौन हैं रुपाली दीक्षित?
 
रूपाली ने पुणे की सिम्बॉयसिस इंस्टिट्यूट से ग्रैजुएशन किया और उसके बाद साल 2009 में विदेश चली गईं. उन्होंने ब्रिटेन की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने दुबई की कंपनी में नौकरी की, परिवार के कहने के बाद वो नौकरी से इस्तीफा देकर घर लौट आईं. सपा ने पहले फतेहाबाद सीट से राजेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया था लेकिन स्थानीय इकाई के द्वारा दिए गए फीडबैक के बाद पार्टी ने इसमें बदलाव किया और रूपाली को इस सीट पर उतार दिया.
 
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं पिता
 
रुपाली के पिता अशोक दीक्षित को इलाके के बाहुबली माना जाता है. उनके पिता समेत परिवार के 4 लोग हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. अशोक दीक्षित ने टीचर सुमन यादव की हत्या की थी. इसके अलावा उनके खिलाफ करीब 6 दर्जन केस दर्ज हैं, जिनमें 3 केस हत्या से जुड़े हुए हैं. अशोक दीक्षित फिरोजाबाद के रहने वाले हैं लेकिन बाद में कारोबार के सिलसिले में उनका परिवार आगरा में बस गया. साल 2015 में सुमन यादव हत्याकांड में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई. 
 
दिलचस्प हुई फतेहाबाद की लड़ाई
 
रुपाली कहा कहना है कि पहले उन्हें इस घटना के बारे में किसी ने नहीं बताया था. काफी दिनों बाद उन्हें इसकी जानकारी लगी. परिवार में विपरीत परिस्थितियां होने पर वो अपनी नौकरी छोड़कर घर लौट आईं और इसके बाद उन्होंने 2017 बीजेपी को ज्वाइन कर लिया. दो साल बाद रुपाली ने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और अब वो फतेहाबाद से सपा की उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने इस सीट पर छोटेलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया है जो उनके पिता पर विवादित बयान भी दे चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में कौन सी पार्टी बनाएगी अगली सरकार? राकेश टिकैत ने दिया जवाब

UP Election 2022: मेरठ में सपा प्रत्याशी के वायरल वीडियो से हुआ बवाल, समुदाय को लेकर कही है ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget