एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath Temple: काशी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! विश्वनाथ मंदिर से जुड़े सबसे बड़ी मांग को मिली हरी झंडी

विश्वनाथ मंदिर प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि काशीवासियों को निर्धारित प्रवेश द्वार से दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी और इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है.

Kashi Vishwanath Temple: दिसंबर 2021 में काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवभक्त काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ हो रही है कि लोगों को लाइन में घंटों लगकर इंतजार भी करना पड़ता है. भीड़ को देखते हुए काशी वालों की भी मंदिर प्रशासन से यह मांग थी कि वह प्राचीन समय से बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करते आए हैं. ऐसे में उन्हें एक निर्धारित प्रवेश द्वार से दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जाए. 

वहीं मंदिर प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि काशी वालों को निर्धारित प्रवेश द्वार से दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी और आज इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार- प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर प्रशासन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के ठीक बगल में स्थित नंदूफ़ारिया मार्ग से सुबह 4:00 से 5:00 और शाम 4:00 से 5:00 काशी वालों को प्रवेश मिलेगा.

UP Politics: संविधान हत्या दिवस पर सीएम योगी बोले- 'लोकतंत्र की हत्या का कुप्रयास, हमारे माथे पर कलंक'

सफल किया जा चुका ट्रायल
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि आज इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है. सबसे पहले यह काशी के नियमित दर्शनार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है. इसके बाद सभी काशी वालों के लिए शुरू करने को लेकर सूचना जारी की जाएगी. दर्शनार्थी काशी का कोई भी पहचान पत्र लेकर इसी मार्ग से निर्धारित समय के लिए प्रवेश कर सकते हैं. काशी वालों की मांग को देखते हुए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें सुगमता से बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन प्राप्त हो सके.

22 जुलाई से पवित्र सावन माह शुरू हो रहा है. इसको लेकर भगवान शंकर के सबसे बड़े धाम काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारी को लगभग पूरा कर लिया गया है. सीसीटीवी कैमरे, अन्य सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के  पानी पीने, शौचालय, चिकित्सा सुविधा इन सभी व्यवस्थाओं का खासतौर पर ध्यान दिया गया है.  अब शंकराचार्य चौक के अलावा ललिता घाट पर भी जर्मन हैंगर लगा रहेगा, जिसकी मदद से श्रद्धालुओं को छांव मिल सकेगा . सावन माह में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में मंदिर प्रशासन ने शिव भक्तों के सुगम दर्शन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget