एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: प्रचंड गर्मी के बीच भी वाराणसी में 56.35% वोटिंग हुई, लोगों में दिखा उत्साह

UP News: वाराणसी में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली. वाराणसी में कुल वोटिंग प्रतिशत 56.35 प्रतिशत रहा. वहीं यहां का कुल वोटिंग प्रतिशत 56.35 प्रतिशत रहा.

Lok Sabha Election 2024: देश की सबसे वीआईपी सीट माने जाने वाली वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण 1 जून को सकुशल मतदान संपन्न हुआ. इस बार वाराणसी की लोकसभा सीट पर 56.35% वोटिंग हुई. इससे पहले प्रचंड गर्मी और धूप के प्रभाव की वजह से अनुमान लगाया जा रहा था कि निश्चित ही इसका प्रभाव वोटिंग पर पड़ सकता है. लेकिन इन सब के बीच लोग अपने घरों से बाहर निकले और अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोटिंग करते नजर आए. सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक  अधिकांश मतदान केंद्र पर मतदाताओं की मौजूदगी रही और इस लोकतांत्रिक पर्व को लेकर मतदाताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला.

वाराणसी के 660 मतदान केंद्र पर वोटिंग हुई. इसी क्रम में जनपद के पांचों विधानसभा में सुबह 7 से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए. हालांकि बीते दिनों की तुलना में मौसम भी शुरुआती घंटे में काफी मेहरबान दिखाई दिया. राजनीतिक दलों और जिला प्रशासन के जागरूकता अभियान का असर भी साफ तौर पर देखने को मिला जब  लोग अपने परिवार संग पूरे उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे.

वाराणसी में वोटिंग प्रतिशत 56.35 प्रतिशत
मतदान के दौरान ऐसी भी तस्वीर सामने निकल कर आई जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ होते हुए, दिव्यांगजन इसके अलावा पारिवारिक कई समस्याओं के बावजूद भी वह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान करने के प्रति जिम्मेदार दिखाई दिए. दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत 39.25 % पर पहुंचा. इस दौरान वाराणसी के ज्यादातर मतदान केंद्रों  पर अच्छी संख्या में लोगों की उपस्थिति वोटिंग के लिए देखी जा रही थी. हालांकि शाम तक अलग-अलग मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ कम होती गई और शाम 6 तक मतदान अवधि समाप्त हो गया, और  वाराणसी का वोटिंग प्रतिशत 56.35% रिकॉर्ड किया गया.

स्थानीय नेताओं ने समय से किया वोट
जिला प्रशासन अधिकारी व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दल और काशी के गणमान्य लोग अपने दैनिक दिनचर्या के तुरंत बाद ही परिवार संग अपने -अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय अपनी पत्नी और बेटी संग मतदान के लिए पहुंचे. इसके अलावा भाजपा की तरफ से मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव क्षेत्रीय पदाधिकारी  और अन्य  राजनीतिक दल के नेता सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट करते दिखाई दिए. इस बार बनारस की वोटिंग में लोगों में वोटिंग के ठीक बाद सेल्फी लेने के लिए भी खासा उत्साह देखा गया.पोलिंग बूथ पर बने सेल्फी पॉइंट पर लोग परिवार संग फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड करते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें: छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 5 साल की सजा, 7 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget