एक्सप्लोरर

काशी हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, केक काटने के दौरान हुआ बवाल, जमकर मारपीट

Kashi Hindu University में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया, इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई. विवाद को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में रविवार की रात छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति देखी गई. जानकारी के अनुसार बिरला छात्रावास और आईआईटी के छात्र किसी बात को लेकर आमने-सामने हो गए. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के निकटतम लंका थाना अंतर्गत एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 10:00 बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के बिरला चौराहे पर कुछ छात्रों द्वारा जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस बीच वहां से आईआईटी बीएचयू के भी छात्र गुजर रहे थे. किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. 

छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी है. इसके बाद आईआईटी के छात्रों ने परिसर में जाकर अन्य छात्रों को मारपीट की सूचना दी. जिसके बाद करीब सैकड़ों की संख्या में छात्र उसी चौराहे की तरफ बढ़ने लगे. इस दौरान उस क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति रही.

इस मामले की जानकारी जैसे ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड और निकटतम पुलिस थाने को हुई, मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों के छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया. छात्रों की बातों को सुनकर अपने-अपने छात्रावास में जाने की अपील की गई. 

काफी मशक्कत के बाद किसी तरह इस मामले को शांत किया जा सका और छात्रों के गुटों को अपने-अपने हॉस्टल में भेजा गया. छात्रों की वापसी के बाद बवाल तो शांत हो गया लेकिन काफी देर तक मौके पर तनाव रहा. तनाव को देखते हुए आसपास के इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. 

फिलहाल पुलिस प्रशासन की तरफ से जानकारी मिली है कि परिसर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है. मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लाश की जा रही है. जल्द ही वो पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget