एक्सप्लोरर

काशी में गंगा घाटों पर फ्लोटिंग जेटी पर चेंजिंग रूम और पूजा स्थल की सुविधा, श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित स्नान

Varanasi News: श्रद्धालु अब फ्लोटिंग जेटी पर बने चेंजिंग रूम में कपडे बदल कर जेटी पर ही पूजा कर सकेंगे. गंगा में एक ही फ्लोटिंग जेटी पर पूजा स्थल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी.

काशी में गंगा स्नान, मां गंगा की पूजा और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की सदियों से सनातन परंपरा रही है. श्रद्धालु मां गंगा की पूजा सुगमता से कर सकें, इसके लिए सरकार प्रबंध कर रही है. श्रद्धालु अब फ्लोटिंग जेटी पर बने चेंजिंग रूम में कपडे बदल कर जेटी पर ही पूजा कर सकेंगे. गंगा में एक ही फ्लोटिंग जेटी पर पूजा स्थल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी, साथ ही फ्लोटिंग जेटी पर ही बोट भी डॉक हो सकेंगे. हेक्सागोनल आकार के डिजाइन की इस जेटी से अविरल निर्मल गंगा के प्रवाह पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. विशेष आकार-प्रकार के 4 जेटी अलग-अलग घाटों पर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है.

काशी के 8 घाटों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फ्लोटिंग जेटी पर चेंजिंग रूम के सफल प्रयोग के बाद अब इस जेटी पर पूजा स्थल के साथ अन्य घाटों पर भी स्थापित किया जाएगा.

चार फ्लोटिंग जेटी होंगे स्थापित

आपको बता दें कि गंगा के घाटों पर चार विशेष फ्लोटिंग जेटी स्थापित की जाएगी. जो घाटों पर बने कुछ स्थापत्य कला से मेल खाते हुए दिखेंगे. प्रत्येक जेटी पर पूजा स्थल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकें. इन जेटी को षट्कोणीय (हेक्सागोनल) आकार में डिजाइन किया गया है, ताकि गंगा के जल प्रवाह पर न्यूनतम प्रभाव पड़े. यह डिज़ाइन न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रख कर बनाया जाएगा.

यहां पूजा स्थल पर शेड और प्रत्येक जेटी पर 4 चेंजिंग रूम होगा. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए डबल रेलिंग लगा होगा. डबल लेयर एचडीपीई पांटून जेटी को पानी में स्थिर रखने में सहायक होगा. तीर्थ यात्री फ्लोटिंग जेटी से नाव पर चढ़ और उतर सकेंगे. जल प्रवाह के प्रभाव को न्यूनतम करने और न्यूनतम क्षेत्र में अधिक नाव डॉकिंग के लिए षट्कोणीय आकार बनाया जाएगा.

श्रधालुओं को सुरक्षित पूजा व स्नान स्थल मिलेगा

यहां आने वाले दिनों में गंगा का लस्तर कम होते ही फ्लोटिंग जेटी का कार्य शुरू होना प्रस्तावित है. 73 वर्ग मीटर में फ्लोटिंग जेटी का निर्माण लगभग 1.87 करोड़ से होगा. प्रत्येक जेटी को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह गंगा की पवित्रता और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखे. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को स्नान और पूजा के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget