एक्सप्लोरर

Kasganj: अजान- हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर विवाद में अपने बयान से पलटे बीजपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, अब कही ये बात

कासगंज में अजान और हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर विवाद मामले में अब भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने अजान के तेज आवाज के विरोध में एक बयान दिया था.

Kasganj News: कासगंज के पटियाली कोतवाली इलाके में अजान, हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर विवाद मामले में अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी अपने बयान से पलट गए हैं. दरअसल बीते गुरुवार देर शाम नितिन चतुर्वेदी ने अजान के तेज आवाज के विरोध में हनुमान चालीसा को भी लाउडस्पीकर पर गाने की बात कही थी. उन्होंने मंदिर में लाउडस्पीकर लगवाए भी लेकिन पटियाली का माहौल फिर से कौमी एकता की मिसाल बन गया.

दिया था ये बयान

कासगंज पटियाली कस्बे में गोपाल जी मंदिर है. तहसील रोड पर बने इस मंदिर के दूसरी तरफ मस्जिद है. इन दिनों रमजान का महीना है. हर रोज सुबह सेहरी से लेकर शाम के रोजा इफ्तार तक दिन में नमाज अदा की जाती है. लेकिन 16 अप्रैल को हनुमान जयंती भी है. लिहाजा पास में ही बने गोपाल जी मंदिर में शाम को इन दिनों हनुमान चालीसा का पाठ भी होता है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने तेज आवाज में होती अजान पर टिप्पणी करते हुए हनुमान चालीसा को भी लाउडस्पीकर पर कराने का बयान दे डाला.

Sitapur: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन इनामी बदमाशों को दबोचा गया, सूचना पर घेराबंदी कर बिछाया गया था जाल

गंगा जमुनी की मिसाल

लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपने इस बयान पर ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सके. उन्होंने अपने बयान को संशोधित करते हुए कहा कि मंदिर और मस्जिद पास है लेकिन अजान और हनुमान चालीसा के समय में कोई टकराव नहीं होता है.
गोपाल जी मंदिर के पुजारी नीरज मिश्रा ने सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते हुए हनुमान चालीसा के समय और अजान के समय में किसी भी विरोधाभास को सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद हमने दूसरे पक्ष से भी बात की.

यहां मिले ईसार खान ने भी पटियाली में गंगा जमुनी तहजीब का हवाला देते हुए कहा यहां वर्षों की परंपरा रही है कि हिंदू और मुसलमान एक साथ रहते हैं. कई बार तो ऐसा हुआ है कि रामलीला मंचन के दौरान सुबह हो जाती और फजर की नमाज के वक्त रामलीला का मंचन खुद-ब-खुद रोक दिया जाता है. लिहाजा पटियाली में अजान और हनुमान चालीसा को लेकर कोई भी विरोधाभास नहीं है.

अधिकारियों ने कही ये बात

दोनों पक्षों से बात होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी के बयान और उससे माहौल के बारे में पटियाली के क्षेत्राधिकारी आर के तिवारी से भी जानकारी ली गई. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी नितिन चतुर्वेदी द्वारा जो कहा गया है उस बयान में यह भी स्पष्ट कहा गया है के अजान और हनुमान चालीसा के समय में कोई विरोधाभास नहीं है. लिहाजा कस्बे में किसी भी तरह का कोई मनमुटाव या फिर सांप्रदायिक तनाव नहीं है. स्थिति सामान्य है. जब देश के हर हिस्से में अजान और हनुमान चालीसा का विवाद गाहे-बगाहे सामने आ रहा है. ऐसे में गुरु द्रोणाचार्य की कर्म स्थली और अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली की आबोहवा दोनों धर्मों के सांप्रदायिक सद्भाव का पैगाम दे रही है.

ये भी पढ़ें-

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला, दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget