एक्सप्लोरर

Karnaprayag News: कर्णप्रयाग में हरकत में आया प्रशासन, abp की खबर के बाद दरारों वाले घर खाली करने का दिया नोटिस

Karnaprayag News: जोशीमठ की तरह ही कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में भी भू धंसाव की वजह से 40 घरों में दरारें आ गई हैं. ये दरारें लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से ये घर खतरे की जद में आ गए हैं.

Karnaprayag Land Subsidence: उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) ही नहीं बल्कि कर्णप्रयाग (Karnprayag) में भी भू धंसाव का खतरा मंडरा रहा है, जिसकी वजह से यहां के कई घरों में दरारें आ गई हैं. एबीपी न्यूज पर ये दिखाए जाने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है. कर्णप्रयाग में भी जोशीमठ से जैसे हालात न बन जाए, इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दरारों वाले घरों को खाली करने का नोटिस (Notice) जारी कर दिया है. इसके साथ ही प्रशासन ने इस इलाके का सर्वे भी शुरू कर दिया है ताकि ये पता चल सके कि यहां पर घरों में दरारें क्यों आ रही है और इस समस्या से समय रहते कैसे निपटा जा सकता है. 

एबीपी गंगा ने दो दिन पहले ये खबर दिखाई थी कि जोशीमठ की तरह कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में भी करीब 40 मकानों में खतरनाक दरारें आई गई हैं, जिसकी वजह से करीब 200 लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है. इस खबर को दिखाए जाने के बाद कर्णप्रयाग जिला प्रशासन हरकत में आया है. गुरुवार को प्रशासन की तरफ से ऐसे कई घरों को तत्काल घर खाली करने और नगर पालिका के रैन बसेरों में शरण लेने की हिदायत दी गई है.

घर खाली करने का नोटिस दिया

प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बीते साल मानसून सीजन में जुलाई से सिंतबर के बीच कर्णप्रयाग के सीएमपी बैंड स्थान और बहुगुणा नगर में भूस्खलन और भू-धंसाव की वजह से कई घरों में दरारें आई हैं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही है. इस मामले में गठित की गई कमेटी के जांच की आधार पर आपका घर खतरे की जद में हैं. घर में लगातार बढ़ रही दरारों की वजह से इसमें और क्षति आने की संभावना है. भवन के पूरी तरह क्षति होंने की संभावना देखते हुए घर को तत्काल खाली करना होगा. इसके लिए नगर पालिका के रैन बसेरे में वैकल्पिक तौर पर विस्थापित होने का कष्ट करें. 

आपको बता दें कि जोशीमठ की तरह ही कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में भी भू धंसाव की वजह से 40 घरों में दरारें आ गई हैं. ये दरारें लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से ये घर खतरे की जद में आ गए हैं और कभी भी गिर सकते हैं. ऐसे में यहां के करीब 200 लोगों का जीवन खतरे में हैं. 

ये भी पढ़ें- जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग पहुंचीं 'खतरे की दरारें', 40 घरों में 200 जिंदगियों पर आफत, डरावनी है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget