एक्सप्लोरर

कानपुर: बर्ड फ्लू से हुई जंगली मुर्गों की मौत, अगले आदेश तक चिड़िया घर बंद

कानपुर के चिड़िया घर में कई जंगली मुर्गों की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है. एहतियात के तौर पर चिड़िया घर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

कानपुर. यूपी में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. कानपुर जिले में भी बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है. जिले के चिड़िया घर में बीते दो दिनों में कई जंगली मुर्गों की मौत हुई है. इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि जंगली मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है. लिहाजा प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. एहतियात के तौर पर चिड़िया घर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. इसके अलावा पक्षियों के बाड़े को भी सील किया गया है. बर्ड फ्लू को देखते हुए पूरी यूपी में अलर्ट किया गया है.

कन्नौज में पशुपालन विभाग सतर्क जिले के इंदरगढ़ इलाके स्थित लाख बहोसी पक्षी विहार में बड़ी संख्या में आने वाले विदेशी पक्षियों के साथ साथ मुर्गी पालन केंद्रों पर भी नजर रखी जा रही है. लाख बहोशी पक्षी बिहार में आने वाले विदेशी पक्षियों की बीट सैंपलिंग के लिए भेजी जा रही है. साथ ही पोल्ट्री फार्मों में बीमार मुर्गियों की सैंपलिंग कर पालकों को जागरुक किया जा रहा है. इसके अलावा 8 ब्लॉक में रैपिड रिस्पांस टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है.

फिरोजाबाद में प्रभावित हुआ व्यापार मुर्गे और अंडों के व्यापारियों का कहना है कि इस समय बिक्री में गिरावट आई है. मात्र 10 प्रतिशत ही मुर्गे बिक रहे हैं. भारत में कई प्रदेशों में बर्ड फ्लू की आशंका की वजह से मुर्गों को खत्म किया जा रहा है. फिरोजाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसी तरह की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक बर्ड फ्लू का केस जिले में सामने नहीं आया है. व्यापारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पहले रोजाना करीब तक 100 किलो मुर्गे बिक जाते थे, अभी 10 किलो भी नहीं बिक रहे हैं. यह बर्ड फ्लू की वजह से व्यापार प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें:

बर्ड फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, कन्नौज जिले का पशुपालन विभाग भी हुआ सतर्क

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने कसी कमर, लोगों से गई ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget