एक्सप्लोरर

UP Crime: कानपुर में मानवता शर्मसार, उधारी की रकम नहीं चुकाने पर मारपीट, निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया

UP News: पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने नग्न कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. दबंगों ने जबरन घर से बुलाकर युवक को प्रताड़ित किया. मामला उधारी की रकम नहीं लौटाने का था.

UP Crime News: कानपुर में मानवता को शर्मसार कर देनेवाला वीडियो सामने आया है. उधारी की रकम नहीं लौटाने पर युवक के साथ मारपीट की गयी. दंबंगों ने बेल्ट और डंडों से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए. रावतपुर क्षेत्र के रहने पीड़ित को निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया. जरूरत के लिए स्थानीय लड़कों से युवक ने उधार रकम ली थी. तय समय पर युवक पैसे नहीं लौटा सका था. उन्होंने युवक से उधारी की रकम लौटाने को कहा. युवक ने और मोहलत की मांग की. दबंगों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने युवक के कपड़े उतरवाए. शरीर से कपड़े हटने के बाद दबंगों ने युवक पर बेल्ट और डंडों की बरसात कर दी.

नग्न कर युवक की पिटाई का वीडियो बनाया

पीड़ित युवक को जबरन घर से ले जाकर मानवता को शर्मसार कर देनेवाली घटना को अंजाम दिया. प्रताड़ित होने के बाद युवक डरा सहमा हुआ है. दबंगों ने नग्न हालत में युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में युवक के साथ अत्याचार को देखा जा सकता है. पीड़ित दबंगों के चंगुल से छूट कर थाने पहुंचा. उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़ित युवक की शिकायत पर रावतपुर पुलिस हरकत में आयी. अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया. घटनास्थवल का मुआयना एसीपी अभिषेक पांडे ने किया.

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस का एक्शन

उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों ने नग्न वीडियो बनाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मारपीट प्रकरण में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मारपीट के बनाए गए वीडियो को आधार बनाया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है. अभिषेक पांडे ने बताया कि हर्ष विश्वकर्मा नामक युवक ने थाने को सूचना दी थी. 

Lok Sabha Election 2024: चंद्रशेखर के नगीना से चुनाव लड़ने की प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से की थी सिफारिश? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget