एक्सप्लोरर

वंदेभारत एक्सप्रेस में कोच का फंसा दरवाजा, यात्रियों में मची भगदड़, अधिकारियों ने किया इन्कार 

ट्रेन रुकी तो सभी दरवाजे खुल गए, मगर एग्जीक्यूटिव कोच के यात्रियों को उस समय अचरज हुआ, जब उनके सामने का दरवाजा नहीं खुला।

कानपुर, एबीपी गंगा। सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दो मिनट ठहराव के दौरान सुपर फास्ट ट्रेन के एग्जीक्यूटिव कोच का दरवाजा नहीं खुला तो अंदर और बाहर प्लेटफार्म पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। ट्रेन के अंदर यात्री सामान लेकर दौड़ लगा दूसरे कोच से उतरे तो कानपुर से सवार होने वाले यात्री भी दूसरे कोच के दरवाजे से चढ़े। हालांकि कोच का दरवाजा न खुलने की जानकारी से रेलवे अफसरों ने इन्कार किया है।

नहीं खुला दरवाजा

दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह 10:08 बजे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव महज दो मिनट का है। इस ट्रेन में आटोमेटिक दरवाजे लगे हैं, जो प्लेटफार्म आते ही स्वत: खुल जाते हैं। ट्रेन रुकी तो सभी दरवाजे खुल गए, मगर एग्जीक्यूटिव कोच के यात्रियों को उस समय अचरज हुआ, जब उनके सामने का दरवाजा नहीं खुला। पहले तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन जब उन्हें लगा कि दरवाजा फंस गया है और अन्य कोच दरवाजे भी दो मिनट बाद बंद हो जाएंगे।

वंदेभारत एक्सप्रेस में कोच का फंसा दरवाजा, यात्रियों में मची भगदड़, अधिकारियों ने किया इन्कार 

पहले भी हो चुकी है समस्या

इसके बाद ट्रेन के अंदर और बाहर के यात्रियों ने अपना सामान उठाकर पास वाले कोच की ओर दौड़ लगाई। दूसरे कोच के दरवाजे से यात्री चढ़े और उतरे। हालांकि इस समस्या का आभास रेलवे को नहीं हुआ और ट्रेन नियत समय पर ही प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार कर दिया। रेल सूत्रों के मुताबिक ऐसा कई बार हो चुका है, जब दरवाजा इस तरह से फंसने की वजह से नहीं खुले हों।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget