एक्सप्लोरर

Kanpur News: पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, युवकों को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, जूते चटवाए

Kanpur Crime News: इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. साथ ही मामले में आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और जांच चल रही है.

UP Crime News: यूपी के कानपुर में पुरानी रंजिश में पुलिसकर्मी के बेटे और उसके दबंग साथियों ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं. कल्याणपुर निवासी एलआईयू कांस्टेबल के बेटे ने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की की आईडी बनाकर अपने विरोधी युवक से दोस्ती की. फिर उसे मैसेज कर मिलने बुलाया. जब युवक अपने दोस्त के साथ तय जगह पर लड़की से मिलने पहुंचा तो दबंग एलआईयू कांस्टेबल के बेटे और उसके साथियों ने दोनों को कार से अगवा कर लिया और करीब चार घंटे तक कार में बंधक बना बुरी तरह पिटाई कर बेसुध कर दिया.

इसके बाद जब इतने में भी मन नहीं भरा तो उनके चेहरे पर पेशाब किया और जूते भी चटवाए. इसके बाद तमंचे से फायरिंग की. जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो एक को कल्याणपुर केसा रोड के पास चलती कार से फेंक दिया जबकि दूसरे को वहां छोड़ा जहां से कार में उठाया था. मामले की जानकारी पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. 

लड़की बनकर जाल में फंसाया

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राधापुरम में रहने वाले छात्र आयुष द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर दिव्यांशी पांडेय नाम की लड़की से बातचीत हो रही थी. फिर उससे दोस्ती हो गई. सोमवार शाम उस आईडी से मैसेज आया और मिलने को बोला. मिलने की लोकेशन होटल लैंडमार्क के पीछे वाली गली बताई. जिसके बाद आयुष अपने दोस्त अभिषेक सिंह के साथ बाइक से वहां पहुंचा. जहां एलआईयू में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव का बेटा हिमांशु यादव अपने साथी शुभम सोनकर, नंदू, ऋषभ चौहान, मोहित मिश्रा, आयुष और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ मौजूद थे. 

कार में जमकर पीटा, जूते भी चटवाए

आरोपियों ने इन्हें जबरन पकड़कर मारपीट शुरू कर दी और इनोवा कार में खींचकर बैठा लिया. फिर चलती कार में दोनों के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर बंधक बना लिया और लात घूंसों, बेल्ट और डंडे से इतना मारा की सारे शरीर पर निशान पड़ गए. इसके बाद चेहरे पर पेशाब किया और जूते भी चटवाए. लगातार चार घंटे तक गाड़ी में पीटते रहे और उसके बाद आरोपी ने अपने पुलिसकर्मी पिता को बुलवाया और उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की. 

चलती कार से सड़क पर फेंका

आरोप है कि कनपटी के बगल से तमंचा लगाकर कई फायर भी किए हैं. जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो आयुष को कल्याणपुर में केसा रोड के पास चलती कार से फेंककर भाग गए जबकि उसके दोस्त को वहां गाड़ी से उतार दिया जहां से कार में जबरन बिठाया था. बेसुध आयुष किसी तरह राहगीरों की मदद से कल्याणपुर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. बाकी की तलाश चल रही है. दोनों पक्षों में पहले भी रंजिश के चलते विवाद और केस दर्ज है. मामले में पुलिसकर्मी पर भी आरोप है जिनकी गहनता से जांच हो रही है. फिलहाल उन्हें हिरासत में लेकर निलंबित कर दिया गया है. मामले में नामजद युवकों पर गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्यवाही की जायेगी. ऐसे गंभीर कृत्य चाहे जो करे और उसका जो भी बैकग्राउंड हो किसी को बख्शा नहीं जायेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ghaziabad का नाम बदलने का प्रस्ताव पास, ये रखा जा सकता है अब शहर का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget