एक्सप्लोरर

दिल्ली से बच्चा चुराकर ले जा रहे दंपत्ति को कानपुर पुलिस ने पकड़ा, बिहार से जुड़े हैं तार

हरबंश मोहाल पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बच्चा चोरी कर बिहार जा रहे दंपत्ति को पकड़ लिया. दिल्ली पुलिस भी हरबंश मोहाल पुलिस की सूचना पर कानपुर आ गई. हरबंश मोहाल पुलिस ने सभी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. 

कानपुर: दिल्ली से 6 दिन के नवजात बच्चे को चुराकर बिहार ले जा रहे दंपत्ति को हरबंश मोहाल पुलिस ने पकड़कर बच्चे को बरामद कर लिया है. दंपत्ति को दिल्ली पुलिस की सूचना पर कानपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस से उतार लिया गया. बरामदगी के बाद हरबंश मोहाल पुलिस ने बच्चे और पकड़े गए तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. 

बच्चा चोरी होने दर्ज कराई एफआईआर
दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में मंगलवार को गोविन्द कुमार ने बच्चा चोरी होने की एफआईआर लिखाई थी. गोविन्द मूलरूप से मुजफ्फरपुर, बिहार का रहने वाला है. लेकिन, हरियाणा के गुरुग्राम में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है. गोविन्द ने दिल्ली पुलिस को बताया कि पत्नी पूजा ने 6 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था, उसका किराए का कमरा छोटा है. उसने बताया कि हरिपाल को वो पहले से जानता है. 

दिल्ली आ गया गोविन्द 
गोविन्द कुमार के मुताबिक एक दिन हरिपाल अपने दोस्त रमन के साथ उसके घर आया और बोला तुम पत्नी और बच्चे को लेकर मेरे घर दिल्ली चलकर रहो. इस पर गोविन्द परिवार लेकर हरिपाल के दिल्ली के आया नगर स्थित घर आ गया. रात को सोने के बाद जब सुबह उठकर देखा बच्चा पत्नी के पास नहीं था. घर पर हरिपाल और रमन भी नहीं थे. दोनों को फोन किया तो उनके फोन बंद थे. इस पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि आरोपी बच्चे को स्वंतत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस से लेकर बिहार के लिए निकल चुके हैं. 

पुलिस ने ट्रेन से उतारा
सूचना पर हरबंश मोहाल पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बच्चे समेत दंपत्ति को उतार लिया. दिल्ली पुलिस भी हरबंश मोहाल पुलिस की सूचना पर कानपुर आ गई. हरबंश मोहाल पुलिस ने सभी को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. पकड़े गए लोगों की पहचान विद्यानंद यादव, रामपरी देवी और मखनी देवी के रूप में हुई है ये सभी बिहार के रहने वाले हैं. अब तक की जानकारी के अनुसार विद्यानंद रमन का साढ़ू है. शादी के कई साल बाद भी बच्चा ना होने के कारण उन्होंने ये कदम उठाया. दिल्ली पुलिस सभी को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है.

ये भी पढ़ें: 

नशा पार्टी का अड्डा बन रहे हैं नोएडा के फार्म हाउस, एबीपी गंगा की पड़ताल में सामने आई ये बात  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget