एक्सप्लोरर

UP: अवैध शराब से होने वाले हादसों को रोकने के लिये पुलिस का जागरुकता अभियान, चौपाल लगाकर बता रहे नुकसान

कानपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिये बड़े पैमाने पर जागरुकाता अभियान चलाया है. इसके तहत डायल 112 की गाड़ियों से और चौपाल लगाकर लोगों को इसके नुकसान बताये जा रहे हैं.

कानपुर: प्रदेश में अवैध शराब पीने से लगातार हादसे हो रहे हैं. जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है तो कई अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं. होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की खपत बढ़ने की संभावना है. ऐसे में हादसों का खतरा भी बढ़ गया है. कानपुर में अवैध जहरीली शराब पीने से होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस जनता को जागरूक कर रही है.

लोगों को जागरुक कर रही है पुलिस

कानपुर अवैध शराब पीने से होने वाली मौतों के लिए कुख्यात रहा है. पिछले सालों में यहां के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब ने तबाही मचायी है. यहां संगठित रूप से अवैध शराब बनाने का कारोबार होता रहा है. जिस पर पुलिस ने कई बार बड़ी कार्रवाई भी है. अब जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ होली का त्यौहार आ रहा है. ऐसे में शराब की मांग ज्यादा हो जाती है और माफिया अवैध शराब की बिक्री में चल जाते है. अवैध शराब से होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने लोगों को जागरुक करना शुरू कर दिया है.

चौपाल लगाकर लोगों को बताये जा रहे हैं नुकसान

ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगा कर लोगों को अवैध शराब के नुकसान बताए जा रहे हैं. वहीं डॉयल 112 गाड़ी के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों जागरुक किया जा रहा है. थानेदार अपनी थाने की गाड़ियों से चलते हुए भी लोगों को अवैध शराब के प्रति जागरुक कर रहे हैं. वहीं ऑटो और टैम्पो पर लाउड स्पीकर लगा कर भी लोगों को अवैध नकली शराब के नुक्सान बताए जा रहे हैं. पुलिस लोगों को उनकी जान की कीमत बता कर उन्हें ऐसी शराब से बचने की सलाह दे रही है जो उनके लिए घातक हो सकती है.

शराब के बड़े हादसे

कानपुर में पिछले दिनों शराब से हुए बडे़ हादसों की बात की जाए तो, 2018 कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र व कानपुर देहात में 18 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 2019 में घाटमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब ने 9 लोगों की जान ली. 2019 में ही बिधनू थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई. अब पुलिस ने आगामी दिनों में इन हादसों को रोकने लिए कवायद शुरू कर दी. पुलिस के अधिकारी इस बात को मानते हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली में अवैध शराब की बिक्री रोकना बड़ी चुनौती होगी. डीआईजी डॉ० प्रीतिन्दर सिंह का कहना है कि लोगों को आगाह किया जजा रहा है कि वह वोट के लिए दी जाने वाली शराब से दूर रहें. कई बार प्रत्याशी सस्ती शराब के चलते नकली शराब बंटवा देते हैं. उनका कहना है कि शराब के अवैध कारोबारियों पर नकेल के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें.

पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget