एक्सप्लोरर

'हैलो इन्स्पेक्टर मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो': पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बोला शख़्स

उत्तर प्रदेश के बस्ती से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद अपने साले और डायल 112 पर मैसेज भेजकर पत्नी की हत्या की बात कही.

बस्ती: हैलो पुलिस कंट्रोल रूम मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे पकड़ लीजिये, पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने फिल्मी अंदाज में पहले हत्या की जानकारी व्हाट्सएप पर अपने साले को दी, उसके बाद पति यहीं नहीं रुका उसने अपने द्वारा किए गए गुनाह को कबूलते हुए डायल 112 पर फोन करके बताया कि, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को कमरे में रखा है. आप मुझे यहां से पकड़ कर ले जाइए. घटना की जानकारी डायल 112 कंट्रोल रूम से थानाध्यक्ष कप्तानगंज को दी, सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची.

पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र वीरपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडे की पुत्री पुष्पा की शादी बीते 4 साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग गांव निवासी अमरेश मिश्रा पुत्र गुरु प्रसाद मिश्रा के साथ हुई थी. मृतका के पिता की माने तो शादी के कुछ दिन बाद से पुष्पा का पति अमरेश उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करता और मारता पीटता था. जिस पर मृतका के घरवाले आकर दोनों के बीच सुलह समझौता कराकर चले जाते थे. पुष्पा अभी तीन दिन पहले अपने मायके से पति के साथ ससुराल आई थी. फिर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिस पर ससुराल पक्ष के लोग पुष्पा के घर आकर दोनों के बीच सुलह समझौता कराया और आज पुष्पा को मायके भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन पुष्पा मायके जाती उससे पहले रात में एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और पुष्पा के पति अमरेश तिवारी ने उसकी हत्या कर दी.

साले को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा

यही नहीं, हत्या करने के बाद अमरेश ने इसकी सूचना अपने साले के व्हाट्सएप पर लिखकर और डायल 112 पर फोन करके बताया कि हमने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव कमरे में रखा है, आप मुझे पकड़ लीजिए. सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवा कर पति को हिरासत में ले लिया और फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका पुष्पा के पिता की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी ने खुद फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है, जिस की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें.

BJP विधायक ने मिलाया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सुर में सुर, कहा- महिलाओं का मर्यादा में रहना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget