एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में बदमाशों ने ओला बुक कर लूटी कार, चालक को पीटकर बीच सड़क पर फेंका

Kanpur Crime News: कानपुर में लुटेरे एक शख्स की कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. आरोपियों ने ओला एप के जरिए राइड बुक की थी और फिर कुछ देर चलने के बाद हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया.

Kanpur Car Loot: लूट के अलग-अलग तरीके के मामले आपने बहुत से देखें और सुने होंगे लेकिन अब लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों ने लूट का नया तरीका अपना लिया है. लुटेरों की एक टोली ने लूट की वारदात को नए तरीके से अंजाम दिया है. सचेंडी थाना क्षेत्र में पांच लुटेरों ने पहले ऑनलाइन एक कैब को बुक किया और कुछ दूर चलने के बाद हाईवे पर कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर बॉर्डर के पास ड्राइवर को मारपीट कर फेंक दिया और मौके से ओला कैब लेकर फरार हो गए.

लूट की वारदात ने ओला चालक से लेकर पुलिस तक को हैरान कर दिया है. कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास में रहने वाले विमल यादव नाम के शख्स ने बताया कि वह अपने मित्र की ओला कार चलाता है. सुबह 4:00 बजे मोबाइल पर एक राइड नौबस्ता से भौती तक बुक करने का मैसेज आया. जिसमें राइड बुक करने वाले लोगों ने उसे नौबस्ता चौराहे पर पिकअप करने के लिए बुलाया था. 

पांच युवक हुए थे कार में सवार

पीड़ित ने बताया कि फोन पर बात कर राइड बुक करने वाले युवकों ने अपनी संख्या चार बताई थी, लेकिन जब वह अपनी कार लेकर नौबस्ता चौराहे पर पहुंचा तो वहां पर पांच युवकों ने उसकी कार में बैठने की बात कही. ओला चालक के मना करने के बाद भी बुक की गई राइड में पांच युवक सवार हो गए. कोहरा अधिक होने के चलते ओला चालक उन पांच युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर नेशनल हाईवे कानपुर झांसी रूट पर निकल पड़ा. 

पिटाई करने के बाद कार से फेंका

कुछ देर चलने के बाद कर में सवार पांच युवकों में से पीछे बैठे एक युवक ने ड्राइवर के गले में फंदा डालकर उसे पीछे खींच लिया और आगे बैठे लुटेरों की एक टीम के सदस्य ने ओला कार की स्टेरिंग संभाली. चालक ने बताया कि पीछे बैठे तीन युवकों ने उसे बेरहमी के साथ पीटा और हाथ पैर बांधकर उसे रायपुर बॉर्डर के पास फेंक दिया. आरोपी उसकी गाड़ी और मोबाइल लेकर फरार हो गए. 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

इसके बाद ओला चालक ने बताया कि वह अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए पैदल ही रायपुर बॉर्डर से रनिया थाने तक पहुंचा और रनिया थाने की पुलिस उसे लेकर काफी देर तक हाइवे पर घूमती रही. उसके बाद पुलिस ने मामले को दूसरे थाना क्षेत्र में आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया. चालक ने बताया कि रनिया थाने की पुलिस उसे सैचेंहदी थाने के बाहर छोड़कर वापस चली गई. जिसके बाद थाने में युवक की शिकायत लिखी गई. 

इस मामले के बाद डीसीपी विजय डुलने और पनकी क्षेत्र के एसीपी टीवी सिंह भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि पीड़ित की बताई गई बात के अनुसार उन पांच युवकों की तलाश की जा रही है. कार का नंबर और कार की फोटो सभी थाना क्षेत्र में सर्कुलेट कर दी गई है. जैसे ही आरोपी युवकों का पता चलता है वैसे ही कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: आगरा में हादसे के बाद रोड पर तड़पता रहा व्यापारी, लोग लूटते रहे उसके पैसे, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget