एक्सप्लोरर

कानपुर नगर के सीएमओ डॉ. उदयनाथ वापस भेजे गए श्रावस्ती, हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ फैसला

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर नगर में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉक्टर उदयनाथ को वापस श्रावस्ती भेज दिया गया है.

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर नगर में मुख्य चिकित्साधिकारी रहे डॉक्टर उदयनाथ को वापस उनकी पूर्व पोस्टिंग पर भेज दिया गया है. कानपुर नगर में तैनाती से पहले वह श्रावस्ती जनपद में एसीएमओ यानी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी थे. 

अब, 16 जुलाई बुधवार को विशेष सचिव आर्यका अखौरी द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि न्यायालय में पारित आदेश के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है. 

उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग 2 द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि  शासन के कार्यालय-ज्ञाप संख्या-5-2001(010)/1/2022-1/998830/2025, दिनांक 19.6.2025 द्वारा डॉ. उदय नाथ (वक-10724), अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, श्रावस्ती को मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर के पद पर तैनात किये जाने का आदेश निर्गत किया गया है.

'क्या यही अमृतकाल है..?', बरेली के टीचर पर FIR को लेकर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

आदेश में और क्या कहा गया है?
आदेश में कहा गया है कि उक्त तैनाती आदेश के विरूद्ध डॉ. हरिदत्त नेमी, तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर द्वारा  उच्च न्यायालय, लखनऊ बेंच, लखनऊ में योजित रिट याचिका संख्या-7173/2025 डॉ. हरिदत्त नेमी बनाम उ०प्र० राज्य व अन्य में न्यायालय में पारित आदेश दिनांक 07.07.2025 के समादर में सम्यक् विचारोपरान्त डॉ. उदय नाथ (वक-10724), अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, श्रावस्ती की मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर के पद पर की गयी तैनाती आदेश दिनांक 19.06.2025 को एतद्वारा स्थगित किया जाता है.

आदेश में लिखा कि अग्रिम आदेशों तक डॉ. उदय नाथ पूर्व की भांति अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, श्रावस्ती के पद पर तैनात रहेंगे.

बता दें हरिदत्त नेमी के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बीते दिनों दो आदेश जारी किए थे. एक नेमी की पद पर बहाली के और उदयनाथ के स्थानांतरण पर स्टे के. उधर, हरिदत्त नेमी के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है जिसकी आख्या 1 महीने में आएगी.

ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कानपुर नगर जिले का सीएमओ कौन है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में ज्ञान की नई उड़ान, विद्यार्थियों की अकादमिक रणनीति पर होगा मंथन
योगी सरकार में ज्ञान की नई उड़ान, विद्यार्थियों की अकादमिक रणनीति पर होगा मंथन
UP PET 2026 परीक्षा को लेकर CM योगी सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
UP PET 2026 परीक्षा को लेकर CM योगी सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
UP में 7.7 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार नौकरियों की उम्मीद
UP में 7.7 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार नौकरियों की उम्मीद
यूपी के 2 लाख स्कूली छात्रों को मिलेगी फाइनेंशियल और बिजनेस ट्रेनिंग, जानें प्लान
यूपी के 2 लाख स्कूली छात्रों को मिलेगी फाइनेंशियल और बिजनेस ट्रेनिंग, जानें प्लान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget