एक्सप्लोरर

Cornea Transplant: एक कॉर्निया से मिलेगी चार आंखों को रोशनी, यूपी के इस अस्पताल में होगा अनोखा ट्रांसप्लांट

Cornea Transplant in Kanpur: पहले एक कॉर्निया से एक आंख का ऑपरेशन किया जाता था लेकिन अब कॉर्निया की 4 परतों को पेशेंट की खराब होने वाली लेयर को हटाकर लगाया जाएगा.

Kanpur Medical College: कानपुर मेडिकल कॉलेज के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है. यहां अब एक अनोखा ट्रांसप्लांट शुरू होने वाला है जिससे कॉर्निया से चार आंखों की रोशनी वापस लाई जा सकेगी. इसमें कॉर्निया की चार अलग-अलग परतों को चार अलग-अलग आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए प्रयोग किया जाएगा. इसके लिए अब अनोखे और अद्भुत ऑपरेशन की तैयारी शुरू हो गई है 

कानपुर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में इस तरह का प्रयोग करने वाला पहला अस्पताल होगा. इससे पहले अब तक एक कॉर्निया से एक आंख का ऑपरेशन किया जाता था लेकिन अब कॉर्निया की 4 परतों को पेशेंट की खराब होने वाली लेयर को हटाकर लगाया जाएगा, जिससे उनकी आँखों की रोशनी वापस आ सकेगी. 

क्या है 4 आंखों का ट्रांसप्लांट
आखों की रोशनी की दिक्कत से लाखों लोग परेशान हैं किसी को साफ दिख नहीं रहा तो कोई अपनी आंखों की रोशनी को खो चुका है. ऐसे में आंखों की समस्या के मरीजों की संख्या लगाातर बढ़ रही है. कानपुर मेडिकल कॉलेज के इस प्रयोग से आँखों के मरीजो को फ़ायदा होगा. जिससे मात्र एक कॉर्निया से चार आंखों की रोशनी को ठीक किया जा सकता है. 

पहले डॉक्टर एक कॉर्निया की चार लेयर को ट्रांसप्लांट कर दिया करते थे लेकिन कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला ने इस तकनीक में परिवर्तन की उम्मीद को देखकर एक प्रयोग कराया जिसमे कॉर्निया में मिलने वाली चार अलग अलग परतों को निकालकर पेशेंट की सिर्फ उसी लेयर को ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है जो खराब होती है और कॉर्निया की अन्य लेयर दूसरे पेशेंट के काम आ जाती है.  

दरअसल अमूमन मरीज़ की एक या दो लेयर ही खराब होती है लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन के वक़्त सभी चार लेयर बदल दिया करते थे. डॉक्टर संजय काला ने बताया कि ये प्रदेश का पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज होगा जो ऐसा काम करेगा. जहां एक कॉर्निया से चार आंखों का इलाज हो सकेगा. इसके लिए मरीज को भारी भरकम कीमत भी नहीं देनी होगी. कॉर्निया का ये अनोखा ट्रांसप्लांट मरीजों और चिकित्सा जगत में किसी वरदान से कम नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget