एक्सप्लोरर

Kanpur News: शादी के कार्ड में नाम नहीं छपवाया तो भड़क गया हिस्ट्रीशीटर, घर में जाकर कर दी फायरिंग, 3 घायल

Kanpur Crime News: आरोपी अमर पासवान इस बात से नाराज था कि उसके रिश्तेदार ने अपने बेटे की शादी के कार्ड में उसका नाम नहीं छपवाया था. जिसके बाद उसने शादी वाले घर में जाकर फायरिंग कर दी.

Kanpur Firing: यूपी के कानपुर (Kanpur) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के कार्ड पर अपना नाम न देखकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश बुरी तरह भड़क गया और उसने शादी वाले घर में जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में तीन लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के घाऊखेड़ा में रहने वाले शंभूनाथ पासवान के बेटे रिषभ की बीते रविवार को शादी थी. जिसके लिए शादी के कार्ड छपवाएं गए थे. शंभूनाथ ने इन कार्ड पर अपने पारिवारिक रिश्तेदार अमर पासवान का नाम नहीं लिखवाया था. जिससे वो नाराज चल रहा था. 12 फरवरी को शादी के बाद सोमवार को परिवार के साथ शंभूनाथ बहू को विदा कर घर ले आए. घर में शादी की दूसरी रस्मे और रीति-रिवाज के कार्यक्रम चल रहे थे. तभी अमर पासवान वहां पर तमंचा लेकर पहुंच गया. 

हिस्ट्रीशीटर ने घर में आकर की फायरिंग

आरोपी अमर पासवान ने शादी के कार्ड में अपना नाम नहीं होने की बात नाराजगी जाहिर की और उनके साथ गाली गलौज करने लगा. शंभूनाथ के परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने वहां पर कई राउंड फायर कर दिए. इस दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लोग यहां से वहां भागने लगे. इस आपाधापी में वहां मौजूद तीन युवकों को गोली के छर्रे लग गए जिससे वो घायल हो गए और उनका खून बहने लगा. घटना के बाद घर में दहशत को माहौल हो गया. इसके बाद आरोपी मौके से गाली देते हुए भाग गया. 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत खतरे से बाहर है. इस मामले में एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी अमर को भी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- Watch: सपा विधायकों के घर पुलिस का पहरा, कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया नजरबंद, चढ़ा सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget