एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर के हैलेट अस्पताल में सप्लाई किए गए खराब इंजेक्शन, स्टोर रूम के कर्मियों ने की शिकायत

UP News: कानपुर के हैलेट अस्पताल में यूपी मेडिकल कॉर्पोरेशन ने खराब इंजेक्शन सप्लाई किये. इन इंजेक्शन की राजकीय विश्लेषक लैब ने खराब होने की पुष्टि की.

Kanpur Hallett Hospital News: कानपुर (Kanpur) के हैलट अस्पताल में आये इंजेक्शन खराब निकले. अगर ये इंजेक्शन किसी मरीज को लगा दिए जाते तो उसके लिए खतरा पैदा हो सकता था. एसिडिटी में लगाए जाने वाले पेंटा प्रोजोल इंजेक्शन यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन ने सप्लाई किए थे. इन इंजेक्शन की राजकीय विश्लेषक लैब ने खराब होने की पुष्टि की.

यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन ने भेजा इंजेक्शन 

यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन सभी मेडिकल कॉलेजों को दवाइयां उपलब्ध कराता है जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों को मुफ्त में मुहैया कराई जाती है. कानपुर के अस्पताल में यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन द्वारा भेजे गए इंजेक्शन खराब गुणवत्ता के पाए गए. यूपी मेडिकल कॉर्पोरेशन ने एसिडिटी के रोग को दूर करने के लिए लगाए जाने वाले पेंटा प्रोसॉल इंजेक्शन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में 7 हजार की संख्या में सप्लाई किए थे. ये सारे इंजेक्शन गुणवत्ता मानक पर बेहद खराब साबित हुए. इंजेक्शन को राजकीय विश्लेषक लैब ने इसकी खराब गुणवत्ता होने की पुष्टि भी कर दी.

हैलट अस्पताल के स्टोर से एसिडिटी की दवा और एंटीबायोटिक के सैंपल 16 अगस्त को लिए गए थे. लैब में इन्हें परखने के बाद इनमें फॉरेन पार्टिकल्स मिलने की पुष्टि की गई. यानी अगर इंजेक्शन किसी मरीज को लग जाता तो खतरनाक साबित हो सकता था. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शक होने पर पहले ही इसके वितरण पर रोक लगा दी थी.

स्टोर रूम के कर्मियों को हुआ शक

मामला सामने आने पर ड्रग विभाग ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक और स्टोर के चीफ फार्मेसिस्ट को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था. इसी के साथ दवा के वितरण पर भी विभाग द्वारा रोक लगा दी गई. हैलट के स्टोर से एसिडिटी की दवा और एंटीबायोटिक के सैंपल 16 अगस्त को लिए गए थे और ये सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय काला के कहने पर लिए गए थे. स्टोर रूम में कार्यरत कर्मियों और प्राचार्य को दवा का रंग देखकर शक हुआ, उसी वक्त यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से खराब दवा होने की शिकायत की गई थी.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

PFI Ban: पीएफआई बैन पर सीएम योगी बोले- 'यह न्यू इंडिया है, यहां आतंकवादी और अपराधी स्वीकार्य नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget