एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव अपडेट: सात सीटों के लिए कल होगी वोटिंग, कोरोना और सुरक्षा को लेकर किए गए ये खास इंतजाम

यूपी में कल सात सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और 10 नवम्बर को उपचुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे.

लखनऊ: यूपी में कल यानी 3 नवंबर को विधानसभा की सीटों को लेकर उप चुनाव होगा. रविवार को चुनाव प्रचार भी थम गया. आपको बता दें कि राज्य के सात जिलों में पोलिंग पार्टियों ने भी अपना मोर्चा संभाल लिया है. कल सात सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और 10 नवम्बर को उपचुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे. जानकारी के अनुसार रविवार को प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए मनाती रहीं.
सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हो रही रवाना
नौबस्ता गल्ला मंडी में सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही है. वहीं, सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं. लॉ एन्ड आर्डर को बरकरार रखने के लिए 8 किलोमीटर की दूरी तक शराब की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा. वहीं, उपचुनाव को लेकर आज सुबह 8:00 बजे से नौबस्ता गल्ला मंडी से 529 पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है. जहां 481 बूथों के मुताबिक 481 पोलिंग पार्टियां मुस्तैद रहेंगी, वहीं 48 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में भी रखी गई है.
चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं 
आपको बता दें कि घाटमपुर उपचुनाव में 84 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं. चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. कोई भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल क्विक रिस्पांस टीम पहुंचेगी. जानकारी के अनुसार इस चुनाव का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद सभी टीमों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है.
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी
आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदान के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इस नई गाइडलाइन के अनुसार 03 नवंबर को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा. प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अधिकतम एक हजार वोटर ही मतदान कर सकेंगे. इस वजह से हर मतदान केंद्र पर सहायक पोलिंग बूथ भी बनाये गए हैं. साथ ही हर मतदाता को ईवीएम का बटन दबाने के लिए हैण्ड ग्लब्स, सैनिटाइज़र और फेस मास्क मिलेगा.
एक नजर में घाटमपुर उपचुनाव
कुल मतदाता 3,19,148
पुरुष 1,74, 437
महिला 1,44,706
थर्ड जेंडर 5
मतदान केंद्र 260
बूथ 481
पोलिंग पार्टियां 529
क्रिटिकल बूथ 84

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget