एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में अब रोबोट बुझाएंगे आग, संकरी गलियों और तंग इलाकों में दमकल विभाग को मिलेगी मदद

Kanpur News: सीएफओ दीपक शर्मा के मुताबिक रोबोट लखनऊ से कानपुर भेजा जाएगा. आग बुझाने के लिए नयी तकनीक की मंजूरी जल्द मिलने का अनुमान है. रोबोट सीढ़ी पर चढ़कर आग को काबू में कर सकता है.

Kanpur Fire Robot: औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले कानपुर में दमकल विभाग की टेंशन खत्म होने वाली है. अब रोबोट के जरिए आग लगने की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा. नई तकनीक को अमलीजाना पहनाने की कवायद शुरू हो गई है. रोबोट को रिमोट से काबू किया जाएगा. गर्मियों के दौरान संकरी बिल्डिगों में अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. आग की वजह से जान और माल के नुकसान की भी बात सामने आती है. दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण होता है.

नयी तकनीक के इस्तेमाल से बुझेगी आग

संकरी गलियों में दमकल की गाड़ियां घुस नहीं पाती हैं. घनी बस्तियों में आग की वजह से लोगों की जान का खतरा बना रहता है. दमकलकर्मी तंग गली होने की वजह से कई बार आग बुझाने में असफल हो जाते थे. अब रोबोट जान जोखिम को कम करने के साथ आग पर काबू भी पा सकेगा. रिमोट से रोबोट को संकरी गली की बिल्डिंग में पहुंचाया जा सकता है. बड़े शहरों में रोबोट आग बुझाने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. अब नयी तकनीक को कानपुर में आजमाने की तैयारी है.

दमकल विभाग को कब मिलेगा रोबोट?

फायर ब्रिगेड में रोबोट नए सदस्य की तरह शामिल होने वाला है. कहा जा रहा है कि रोबोट संकरी गलियों और तंग इलाकों में कारगर साबित होगा. नए मेहमान के आने पर सीएफओ दीपक शर्मा ने खुशी जताई है. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को रोबोट के लिए प्रपोजल भेजा था. लखनऊ में प्रपोजल का डैमो देने के लिए बुलाया गया. सीएफओ दीपक शर्मा के मुताबिक रोबोट लखनऊ से कानपुर भेजा जाएगा. आग बुझाने के लिए नयी तकनीक की मंजूरी जल्द मिलने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में दमकल विभाग को रोबोट मिल जाएगा. रोबोट सीढ़ी पर चढ़कर आग को काबू में कर सकता है. सेंसर के जरिए आग और धुएं की स्थिति की आंकलन किया जा सकता है.  

Lucknow News: फिर सुर्खियों में टीले वाली मस्जिद का मामला, जानें- क्या हैं हिंदू और मुस्लिम पक्ष के दावे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget