एक्सप्लोरर

KanpurEncounter क्या दिल्ली-एनसीआर में छिपा है विकास दुबे, फरीदाबाद से पुलिसवालों पर हमले में शामिल प्रभात मिश्रा दबोचा गया

कानपुर में पुलिस वालों पर जघन्य हमला करने वाला विकास दुबे जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा. जानकारी के मुताबिक विकास दुबे फरीदाबाद में एक रिश्तेदार के यहां रुका था. उसके साथ बिकरु गांव का ही साथ प्रभात मिश्रा भी था.

कानपुर(रिपोर्टर अविनाश तिवारी और संतोष का इनपुट). वांछित गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिये यूपी एसटीएफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इससे पहले आज सुबह यूपी एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली जब उसने विकास दुबे के खास गुर्गे अमर दुबे को मुठभेड़ में मारा गिराया. यही नहीं एसटीएफ की टीम विकास दुबे के साथियों की धर पकड़ कर रही है. फरीदाबाद से एक और उसका खास साथी प्रभात मिश्रा भी पुलिस के शिकंजे में आया है. यूपी की एसटीएफ टीम ने गुरुग्राम, दिल्ली और फरीदाबाद में लोकल पुलिस के साथ छापेमारी की, लेकिन विकास दुबे नहीं मिला.

सूत्रों से खबर ये भी विकास दुबे और प्रभात दोनों साथ ही फरीदाबाद में रुके थे. प्रभात मिश्रा पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना में शामिल था. फरीदाबाद की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे फरीदाबाद के सेक्टर 87 में अपने एक दूर के रिश्तेदार के यहां रुका था. विकास के साथ कानपुर से फरीदाबाद आए प्रभात मिश्रा और फरीदाबाद में शेल्टर देने वाले अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक विकास दुबे दो से दिन तक फरीदाबाद में रुका था. यही नहीं यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे के नजदीक पहुंच चुकी है. फरीदाबाद के जिस होटल में विकास दुबे रुकने के लिये गया था, उस होटल के मालिक का कहना है कि वो विकास दुबे को नहीं पहचानता है. लेकिन होटल मालिक के मुताबिक कुछ लोग यहां आये थे लेकिन आईडी प्रूफ ठीक न होने के चलते उसने कमरा नहीं दिया.

विकास दुबे अपने गांव के ही एक साथी प्रभात मिश्रा के साथ फरीदाबाद सेक्टर 87 अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था. सेक्टर 87 के बाद होटल में रुकने का प्लान बना था. पुलिस की रेड से पहले ही विकास दुबे होटल से भाग गया. खबरों के मुताबिक रात 12.30 बजे विकास होटल पहुंचा था, वहीं इसके बाद 3.30 बजे पुलिस की टीम पहुंची. पुलिस ने कमरे की तलाशी लेने जिसके बाद पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी ली व सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गयी. होटल मालिक के मुताबिक पुलिस ने हमे कुछ नहीं कहा, ना ही हमसे कोई पूछताछ हुई, न अभी हमे पुलिस की ओर से कोई बुलावा आया है.

सूत्रों के मुताबिक प्रभात से चार पिस्टल मिली हैं, जिनमें दो सरकारी पिस्टल यूपी पुलिस की हैं. ये हत्याकांड के बाद गायब हुई थीं. यूपी एसटीएफ की टीम प्रभात मिश्रा और अंकुर से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Shootout: 'राइट हैंड' अमर दुबे एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में गैंगस्टर Vikas Dubey

Kanpur Encounter: सोशल मीडिया पर वायरल हुई शहीद देवेंद्र मिश्रा की चिट्ठी, पुलिस ने कहा-रिकॉर्ड नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget