एक्सप्लोरर

बिकरू कांड: एसआईटी की सिफारिश पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कानपुर एनकाउंटर मामले में एसआईटी की सिफारिश पर नौ लोगों के खिलाफ अलग-अलग आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. एसआईटी ने इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी.

कानपुर: कानपुर के बिकरू गांव में जुलाई में गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों की तरफ से घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) की सिफारिश पर नौ लोगों के खिलाफ अलग-अलग आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि चौबेपुर थाने में विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे, उसके भाई दीपक, उसकी भाभी अंजलि और उसके गुर्गों विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, अमित उर्फ छोटे बउवा, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार और आशुतोष त्रिपाठी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के आरोप में पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया गया था.

दूसरे के पहचान पत्र सिम कार्ड हासिल करने का आरोप बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा, उसके भाई दीपक दुबे, खुशी दुबे, राम सिंह, मोनू, आशुतोष त्रिपाठी, शांति देवी, रेखा अग्निहोत्री, विष्णु पाल उर्फ जिलेदार के खिलाफ दूसरे व्यक्तियों के पहचान पत्र के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड हासिल करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है.

एसआईटी ने की थी सिफारिश कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इन गड़बड़ियों का खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है. एसआईटी ने इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी.

मुठभेड़ में मारा गया था विकास दुबे गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में माफिया सरगना विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर उसके गुर्गों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. इस वारदात में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इस मामले में विकास दुबे को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था. अगले दिन सुबह स्पेशल टास्क फोर्स के साथ हुई कथित मुठभेड़ में वो मारा गया था.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: संघ की मंशा के मुताबिक बनेगा अयोध्या में राम मंदिर, 26 नवंबर को होगी मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक

पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से बदला यूपी का मौसम, पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में चली शीतलहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget