एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई हो. लेकिन, कुछ सवाल हैं जिनके जवाब उत्तर प्रदेश पुलिस को देने होंगे. एबीपी गंगा चैनल ने भी यूपी पुलिस से 10 सवाल पूछे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. विकास दुबे को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर बाहर निकला था. विकास दुबे की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में विकास ने चिल्ला-चिल्ला कर बाताया कि वो 'विकास दुबे' है. इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. कानपुर शूटआउट कांड के बाद विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा था, लेकिन पुलिस की चौकसी के बाद वो मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी शुरू हो गई है. गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि खबर आ रही है कि 'कानपुर-काण्ड' का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.

भले ही विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हो और इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई हो. लेकिन, कुछ सवाल हैं जिनके जवाब उत्तर प्रदेश पुलिस को देने होंगे. एबीपी गंगा चैनल ने भी यूपी पुलिस से 10 सवाल पूछे हैं...चो चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से वो सवाल बताते हैं जिनके जवाव मिलने बेहद जरूरी हैं.

पहला सवाल- आखिर विकास दुबे पुलिस को लगातार चकमा देते हुए फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंच गया?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

दूसरा सवाल- पुलिस विकास दुबे को यूपी और हरियाणा में देखती रही लेकिन इस बीच वो मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

तीसरा सवाल- गैंगस्टर विकास दुबे 12 घंटों का सफर तय कर उज्जैन तक कैसे पहुंच गया?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

चौथा सवाल- कानपुर शूटआउट के बाद गैंगस्टर विकास दुबे दो दिनों तक कानपुर में ही रुका, लेकिन पुलिस बेखबर क्यों रही?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

पांचवा सवाल- आखिर गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश में ही क्यों नहीं पकड़ सकी पुलिस?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

छठा सवाल- आखिर हाई अलर्ट के बाद भी हरियाणा और मध्य प्रदेश में कैसे घूमता रहा विकास दुबे?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

सातवां सवाल- विकास दुबे जैसे अपराधी ने खुद सरेंडर किया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

आठवां सवाल- गैंगस्टर विकास दुबे पर इनाम बढ़ता रहा लेकिन वो टकमा कैसे देता रहा?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

नौवां सवाल- गैंगस्टर के साथी पकड़े जाते रहे लेकिन विकास दुबे पकड़ से बाहर कैसे रहा?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

दसवां सवाल- क्या गैंगस्टर विकास दुबे को संरक्षण मिला और क्या कोई खबरी है?

Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, एबीपी गंगा ने पूछे 10 सवाल

ये एबीपी गंगा के वो 10 सवाल हैं जिनके जवाब मिलने बेहद जरूरी हैं. विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि 'कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई. अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है'

यह भी पढ़ें:

Vikas Dubey Arrested: अखिलेश यादव का सियासी वार, पूछा- ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी

गिरफ्तारी से पहले भी दिखी विकास दुबे की हेकड़ी, चिल्ला-चिल्ला कहा- 'मैं हूं विकास, कानपुर वाला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget