एक्सप्लोरर

Crime News: पुलिस पूछताछ से परेशान होकर गार्ड ने काटी हाथ की नस, दीवार पर लिखा 'सत्यमेव जयते'

Guard Suicide Attempt: कानपुर में गार्ड (Guard) ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की. हाथों की नस काटकर दीवार पर खून से सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) लिख डाला. 

Kanpur Guard Suicide Attempt: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में आज एक गार्ड (Guard) ने पुलिस (Police) की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की. उसने अपने दोनों हाथों की नस काटकर दीवार में खून पर सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) लिख डाला. दरअसल, कानपुर के गोविंद नगर (Govind Nagar) थाना क्षेत्र में बीती 17 सितंबर को डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. बदमाशों ने शिवम एनक्लेव अपार्टमेंट (Shivam Enclave Apartment) में एक गार्ड और बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर डकैती (Robbery) की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे. इस मामले में लगातार पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आज गार्ड ने खुद को अपार्टमेंट में बने बाथरूम में बंद कर लिया और हाथ की नस काट ली. इसके बाद गार्ड ने बाथरूम की दीवार पर खून से ही सत्यमेव जयते लिख दिया और बेहोश हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया. जिसके बाद के सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया. यहां गार्ड का इलाज किया जा रहा है. 

वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश 
मामला गोविंद नगर के टी ब्लॉक शिवम एन्क्लेव अपार्टमेंट का है जहां रहने वाली बुजुर्ग महिला ने पुलिस को अपने घर में डकैती की सूचना दी थी. बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया था कि उसे और गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. गार्ड ने पुलिस को बताया था कि अपार्टमेंट में चार-पांच बदमाश देर रात घुसे थे और असलहे के दम पर रस्सी से बांधकर बंधक बना दिया गया था. बाद में बदमाश अपार्टमेंट में रहने वाली आशा नाम की महिला के घर में घुसे और उनकी पिटाई के बाद बंधक बना लिया. घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और कैश लेकर डकैत भाग गए थे. 

पुलिस ने जारी किया स्केच 
पड़ताल के क्रम में कानपुर पुलिस शहर के कई चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी का स्केच भी जारी किया है और पहचान करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. वहीं, पुलिस अपार्टमेंट में तैनात गार्ड वीरेंद्र वर्मा से भी लगातार पूछताछ कर रही थी. कहा जा रहा है कि पुलिस पूछताछ से परेशान होकर गार्ड अपार्टमेंट के बाथरूम में गया और अपने हाथ की नस काट ली और बाथरूम की दीवार पर सत्यमेव जयते लिख दिया.

लोगों ने पुलिस को दी सूचना
हाथ की नस काटने के बाद गार्ड बेसुध होकर वहीं गिर गया. जब अपार्टमेंट के लोगो ने उसे खून से लथपथ देखा तो पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डीसीपी साउथ रवीना त्यागी की मानें तो इस घटना में गार्ड से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि गार्ड ने सामाजिक दबाव से परेशान होकर हाथ की नस काटी है. वहीं, मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है.  

ये भी पढ़ें:

Loot in Train: एक रुपये के जुगाड़ से बदमाशों ने ट्रेनों में की लूटपाट, रेल की पटरी पर करते थे ये काम 

UP Political News: अखिलेश यादव का सबसे बड़ा तंज, बोले- बिना पानी का शौचालय बनाना इस सरकार का है प्रिय काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget