एक्सप्लोरर

कानपुर में नई 'डीआर तकनीक' से सड़कों की सुधरेगी हालत, कम खर्च में होगी मरम्मत और लंबी होगी लाइफ

Kanpur Road Construction: कानपुर की खस्ताहल सड़कों को ठीक करने के लिए PWD ने नई तकनीक विकसित की है. इसका परीक्षण भी हालिया दिनों सफल रहा, उम्मीद है इस तकनीक का प्रयोग अन्य जगहों पर भी किया जाएगा.

Kanpur News Today: कानपुर सहित पूरे देश में कई जगहों पर खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान है. सरकार भी इन जर्जर खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए काफी समय और पैसा खर्चा करती है. हालांकि अब सड़कों के रखरखाव और मरम्मत से जल्द निजात मिलने वाली है. पीडब्ल्यूडी ने सारी योजना तैयारी कर ली है. 

पीडब्ल्यूडी ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल सड़क बनाने में करने का ऐलान किया है. जिससे शहर की सड़कें बार- बार खराब नहीं होंगी. इसके अलावा खस्ताहाल सड़कों को बनाने में पैसों की ज्यादा बर्बादी नहीं होगी. इस तकनीक का पहली बार इस्तेमाल कानपुर में किया जाएगा. 

अभी तक इस तकनीक का प्रयोग सड़क बनाने में हुआ है. इस खास तकनीक को 'डीआर तकनीक' के नाम से जाना जाता है. प्रदेश सरकार ने सड़कों को बनाने और उनके मरम्मत की जिम्मेदारी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं. 

नई तकनीक से कैसे बनेगी सड़क?
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर रविदत्त ने बताया कि ये तकनीक पहली बार प्रयोग में लाई जाएगी. इस तकनीक से जिन सड़कों की हालत खराब है उन्हें पूरी तरह से उखाड़ना नहीं पड़ेगा. उन्होंने बताया कि सड़क बनाने में जो गिट्टी पहले प्रयोग हो चुकी है सिर्फ उसकी ऊपरी लेयर को निकाल गिट्टियों को निकाला जाएगा.

चीफ इंजीनियर रविदत्त के मुताबिक, गिट्टियों को बारीक तरीके से तोड़कर चूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद सड़क के ऊपरी सतह जो नमी खत्म होने की वजह से उखड़ने लगती है उसे रिसाइकल किया जाएगा. इसके बाद इस पूरे मिश्रण में सीमेंट में मिलाया जाने वाला कॉमिक जो सीमेंट को चिपकाने में कारगर होता, उसे मिलाकर तैयार किया जाएगा. 

इसी मिश्रण को सड़क के ऊपर बिछाया जाएगा और फिर उसे रोड रोलर से समतल कर तैयार किया जाएगा. आखिर में दोबारा चूरा की गई गिट्टियों को लेयर के ऊपर डाल दिया जाता है और रोलर की मदद से बराबर कर चिपका दिया जाता है. जिससे सड़कर की लाइफ बढ़ जाती है.

कानपुर में बनेगी 9 किमी सड़क
अब पहली बार इस तकनीक से कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र की 9 किलोमीटर सड़कर तैयार की जाएगी. इस तकनीक का परीक्षण सफल रहा है. अगर यह तकनीक शहर की सड़कों पर भी कामयाब रहती है तो इसे अन्य सड़कों पर भी प्रयोग में लाया जा सकता है.

हालांकि, इस तकनीक के प्रभावी होने का वास्तविक मूल्यांकन सड़कों के निर्माण के बाद ही किया जा सकेगा. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस तकनीक के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार का दखल नहीं होगा और क्या ये सड़कें वाकई में कारगर साबित होंगी.

ये भी पढ़ें: UP Public Holidays 2025: योगी सरकार ने जारी किया सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर, साल 2025 में इतने दिन रहेगा अवकाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े को BJP दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, रेस में सबसे आगे चल रहा नाम!
विनोद तावड़े को BJP दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, रेस में सबसे आगे चल रहा नाम!
Ghaziabad News: 13 साल की बेटी की सुरक्षा के डर से मां बनी कातिल, बहन के साथ की लिव-इन पार्टनर की हत्या
गाजियाबाद: 13 साल की बेटी की सुरक्षा के डर से मां बनी कातिल, बहन के साथ की लिव-इन पार्टनर की हत्या
कमाल अख्तर ने सपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ीं सांसद रुचि वीरा!
कमाल अख्तर ने सपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ीं सांसद रुचि वीरा!
Ram Mandir Donation: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर JDU का बड़ा बयान, 'स्वाभाविक है कि…'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर JDU का बड़ा बयान, 'स्वाभाविक है कि…'

वीडियोज

कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking
Ketan Murder New Update: CCTV और गेट टेस्ट से खुलेगा सच? | Siya Goyal | Pune | Maharastra | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Bihar News: 'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Germany vs Paraguay: फीफा विश्वकप 2026 से जर्मनी की टीम बाहर,ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
FIFA World Cup 2026 से जर्मनी की टीम बाहर, ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
What Is A Babymoon: क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
Train Accident Viral Video: ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
Embed widget