एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में 'आप बताएं तो हम आपका घर बनाएं' योजना के तहत नए फ्लैट्स बनाएगा KDA, जानें- क्या होगी खासियत

Kanpur Development Authority News: कानपुर विकास प्राधिकरण ने 2016 में शहर में अलग-अलग योजनाओं में करीब 10 हजार फ्लैटों का निर्माण कराया था. इसमें अब तक 5000 से कुछ ज्यादा फ्लैट ही बिक पाए हैं.

Kanpur Development Authority Flat News: उत्तर प्रदेश (UP) में कानपुर विकास प्राधिकरण अपने पुराने अनुभवों से सीखते हुए इस बार कुछ नया करने जा रहा है. कानपुर विकास प्राधिकरण जो ग्रुप हाउसिंग सोसायटी डेवलप करने की सोच रहा है, उसमें आम लोगों और खास तौर से उन लोगों की राय ली जाएगी जो बसाई जाने वाली हाउसिंग सोसाइटी में रहने को इच्छुक हों. केडीए दहेली सुजानपुर इलाके में मल्टी स्टोरी ग्रुप हाउसिंग योजना ला रहा है. सर्वे डिमांड के आधार पर यहां 2 बीएचके और 3 बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे. जल्द ही इसका सर्वे शुरू किया जाएगा. इसमें आम जन से 'आप बताएं तो हम आपके लिए घर बनाएं' की अपील की जाएगी.

कानपुर विकास प्राधिकरण ने 2016 में शहर में अलग-अलग योजनाओं में करीब 10 हजार फ्लैटों का निर्माण कराया था. इसमें अब तक 5000 से कुछ ज्यादा फ्लैट ही बिक पाए हैं. करीब 12 अरब रुपये के फ्लैटों की बिक्री अभी बाकी है. ऐसे में प्राधिकरण अब योजना से पहले डिमांड सर्वे करने की तैयारी कर रहा है. केडीए के अपर सचिव गुडाकेश शर्मा के मुताबिक जल्द ही डिमांड सर्वे शुरू कराया जाएगा. इच्छुक लोगों को एचडीएफसी बैंक से एक फॉर्म करीब 20 हजार रुपये की टोकन मनी देने के बाद मिलेगा और फिर उनकी बताई हुई राय को ध्यान में रखते हुए डिजाइन में बदलाव भी किया जाएगा.

क्या हैं योजना की खास बातें?

इस योजना के तहत 2 बीएचके के ग्राउंड फ्लोर, 11 मंजिल, 3 बीएचके के भूतल और 10 मंजिल बनाए जाएंगे. इसके अलावा योजना की जो खास बात है, वह यह रहेगी कि बाथरूम में दरवाजे तक टाइल्स लगेंगे. किचन में ग्रेनाइट कुकिंग प्लेटफॉर्म और स्टील सिंक लगाया जाएगा. सीपीवीसी पाइप की फिटिंग होगी. किचन और बाथरूम में सीपी ब्रॉस की फिटिंग मिलेगी. बिजली के लिए कॉपर वायरिंग और एमसीबी के साथ बालकनी में 3 फीट ऊंची रेलिंग लगाने की व्यवस्था होगी.

फ्लैट से 900 मीटर दूरी पर होगा लखनऊ-दिल्ली हाईवे

केडीए इस योजना को लेकर काफी आशान्वित है. केडीए अधिकारियों का मानना है कि राजमार्ग से फ्लैट बहुत करीब होंगे. जैसे 900 मीटर दूरी पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे होगा. 100 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप होगा. 100 मीटर दूरी पर अस्पताल, जबकि 200 मीटर पर विद्यालय होगा. वहीं 500 मीटर की दूरी पर खेलकूद के लिए गुरु हर राय स्पोर्ट्स मैदान और 900 मीटर दूरी पर कोयला नगर पुलिस चौकी के साथ 7300 मीटर दूरी पर चकेरी एयरपोर्ट की भी सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, कहा- 'सपा की कथनी-करनी में अंतर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झूठ का सहारा लेकर सत्ता तक...', संजय सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस
'झूठ का सहारा लेकर सत्ता तक...', संजय सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, अक्टूबर में मिलेगी बड़ी राहत
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, अक्टूबर में मिलेगी बड़ी राहत

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
Embed widget