एक्सप्लोरर

कानपुर में सीएम योगी ने किया बड़ा वादा, कहा- ऐतिहासिक लाल इमली का होगा पुनरुद्धार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने वादा किया कि कानपुर की लाल इमली फिर से शुरू होगी. इसके लिए जल्द ही बड़े पैकेज का एलान होगा. पुरानी सरकारों के ढुलमुल रवैये की वजह से ये बंद हो गई.

CM Yogi Visit To Kanpur: कानपुर की सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने 751 करोड़ की 441 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने युवाओं को नियुक्ति-पत्र बांटे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. सीएम योगी ने इस दौरान वादा किया कि वो कानपुर की ऐतिहासिक इमारत लाल इमली मिल को फिर से शुरू करेंगे.

सीएम योगी ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वो कानपुर आ रहे ते तो उनकी नजर एक पुरानी इमारत पर पड़ी. जब उन्होंने साथ बैठे महीने के मंत्री से पूछा कि ये इमारत किसकी तो मंत्री जी ने बताया कि ऐतिहासिक लाल इमली इमारत है जो कभी कानपुर की पहचान हुआ करती थी. 

लाल इमली शुरू कराएंगे सीएम योगी

सीएम योगी ने वो कानपुर की लाल इमली को फिर से शुरू कराएंगे. इसके लिए जल्द ही बड़े पैकेज का एलान होगा. उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों के ढुलमुल रवैये की वजह से ये बंद हो गई. लेकिन, मैं आज ये कहने आया हुआ हूं कि लाल इमली को शुरू करने के लिए बड़ा पैकेज दिया जाएगा. मैं इसे कानपुर को फिर से लौटाऊंगा. सीएम योगी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला किया और कहा कि सपा के नेता यहां के लोगों को आग में झोंकने का काम करते हैं. 

लाल इमली के पुनरूत्थान के लिए सीएम योगी के द्वारा आज कानपुर में घोषणा किए जाने पर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने खुशी जताई और कहा कि ये कानपुर के लिए सम्मान की बात है कि सीएम योगी जी हमारी बात और मांग पर ध्यान दिया. इसमें कानपुर को पुरानी पहचान मिलेगी. साथ युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे.

सीएम योगी ने सपा पर किया हमला

सीएम योगी ने इसे लेकर एक्स पर लिखा- 'जनपद कानपुर नगर में आज 1,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यमियों को ऋण एवं लगभग 8,000 युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर जनपद के समग्र विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करती ₹745 करोड़ की विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया. प्रदेश की जनता के वर्तमान और भविष्य, दोनों के निर्माण के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.'

सीएम योगी ने कहा- लाल टोपी वाले लोग 'काले कारनामों' के लिए जाने जाते हैं. आज विकास, सुशासन का क्या मॉडल होना चाहिए, यह उत्तर प्रदेश तय करता है. कानून-व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, यह उत्तर प्रदेश तय करता है. कानपुर की लाल इमली मिल के पुनरुद्धार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़े पैकेज के साथ आगे बढ़ रही है. 

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में सपा नेता हाजी रजा की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, ताश के पत्तों की तरह हुई धराशायी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget