एक्सप्लोरर

कानपुर में BJP विधायक की कार से विधानसभा पास चोरी, सर्विस के लिए दी थी गाड़ी, FIR दर्ज

Kanpur News: कानपुर में बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी की कार से विधानसभा का पास चोरी हो गया है. उन्होंने अपनी कार सर्विस के लिए दी थी लेकिन, जब कार को वापस लाया गया तो उससे पास गायब था.

Kanpur News: कानपुर के गोविंदनगर से बेहद हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है, जहां बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी से उत्तर प्रदेश विधानसभा का पास चोरी हो गया. ये पास किसी भी गाड़ी के विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है. यह घटना तब हुई जब विधायक ने अपनी गाड़ी सर्विसिंग के लिए कानपुर के रूमा स्थित सनी टोयोटा सर्विस सेंटर में दी थी. उन्होंने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.  

सुरेंद्र मैथानी कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता प्रीटी के विधायक है. उनकी फॉर्चुनर कार पर विधानसभा का पास लगा हुआ था, जिसके आधार पर विधानसभा परिसर में कार की एंट्री होती है. लेकिन उनकी कार से किसी ने ये पास ही चोरी कर लिया है. सुरेंद्र मैथानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने 17 मई 2025 को सुबह 11 बजे अपनी गाड़ी (नंबर UP 78 FF 1111) सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर में जमा की थी. 21 मई की शाम को जब गाड़ी वापस मिली, तो उस पर लगा विधानसभा पास गायब था. 

कार की सर्विसिंग के दौरान गायब हुआ पास
विधायक ने कहा कि सर्विस सेंटर के प्रबंधन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी के आने के समय पास मौजूद था. लेकिन, जाने के समय वह नहीं था. विधायक ने इस चोरी को गंभीर बताते हुए आशंका जताई है कि पास का दुरुपयोग अपराधिक गतिविधियों या संगठित अपराध के लिए हो सकता है. जो राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. 

सुरेंद्र मैथानी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने राज्य की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी विधायक ने कहा कि उनकी गाड़ी सर्विस सेंटर में थी, इसलिए इस घटना की पूरी जिम्मेदारी सर्विस सेंटर के प्रबंधन की है. उन्होंने कहा कि ये विधानसभा की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है इसलिए इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए. 

सुरेंद्र मैथानी ने इस संबंध में तहरीर की कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को भी भेजी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी एक्शन में आ गई है और सर्विस सेंटर के प्रबंधन से पूछताछ कर रही है. जिन कर्मचारियों ने गाड़ी की सर्विस की उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है.  

सत्यपाल मलिक के खिलाफ CBI की चार्जशीट के बाद अखिलेश यादव की सरकार से अपील, 'बेस्ट इलाज तुरंत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget