एक्सप्लोरर

Kanpur: प्रपोजल ठुकराया तो शोहदे ने महिला को प्रेग्नेंट बता घर भिजवा दी एम्बुलेंस, फिर भेजी पुलिस वैन

कानपुर में एक बदमाश ने महिला को परेशान करने के लिए कभी उसके घर एम्बुलेंस भिजवाई दी तो कभी पुलिस की वैन. इसकी वजह यह थी कि महिला ने उसके प्रेम-प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

UP News: कानपुर (Kanpur) में एक शोहदा महिला को जबरदस्ती अपना प्यार कबूल कराने के लिए हैरतअंगेज कारनामे करने लगा. पहले तो उसने महिला को अपने दिल की बात बताई और उसे प्रपोज किया, महिला ने जब प्रपोजल स्वीकार नहीं किया तो काशीराम अस्पताल (Kashiram Hospital) में फोन करके बताया कि महिला गर्भवती है और उसकी डिलीवरी की बात कह कर उसके घर एम्बुलेंस भिजवा दी. महिला इस पर भी नहीं मानी तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि महिला ने सुसाइड कर ली. पुलिस महिला के घर पहुंची तो उसकी हकीकत देखकर हैरान रह गई. दो महीने से शोहदे की हरकतों से परेशान होकर महिला और उसके ससुराल वालों ने आखिर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की.

कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली महिला अपने पति के साथ ससुराल में बड़ी राजी खुशी से रह रही थी उनका एक बच्चा भी है, लेकिन इधर दो महीने पहले अचानक एक दिन उनके फोन पर रजत मिश्रा नाम के युवक ने फोन करके कहा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं. तुम मुझसे आकर मिलो.' महिला ने जब उस को डांटते हुए पहचानने से इनकार कर दिया तो उसने तुरंत काशीराम हॉस्पिटल कंट्रोल रूम में फोन कर दिया कि यहां पर यूपी सरकार की 108 एंबुलेंस भेज दीजिए एक महिला की डिलीवरी होने वाली है. उसकी हालत सीरियस है.108 नंबर एम्बुलेंस कुछ ही देर में महिला के ससुराल पहुंच गई. वहां सभी लोग एम्बुलेंस देख हैरान रह गए. एम्बुलेंस कर्मी ने सूचना देने वाले नंबर पर फोन किया तो वह नंबर बंद हो गया.

पहले भेजी एम्बुलेंस और फिर पुलिस वैन
कुछ दिनों बाद फिर पीड़िता के नंबर पर फोन आया और कॉल करने वाले ने कहा, 'तुम मुझसे मिलने नहीं आई' महिला ने उसको डांटा तो कुछ ही देर बाद उसके घर पर नौबस्ता थाने की पीआरवी पुलिस वैन पहुंच गई. इस बार रजत ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर के सूचना दी थी कि महिला ने सुसाइड कर ली है. पीआरवी के सिपाहियों ने आकर जगह पर जांच की तो उनका कोई सुसाइड करने वाली घटना नहीं मिली.

महिला अपने पति और ससुर के साथ कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिली और उनको पूरी समस्या बताई. पुलिस कमिश्नर ने सर्विलांस सेल और एडीसीपी अंकिता शर्मा को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है.

ये भी पढ़ें -

Rampur Bypoll: रामपुर उपचुनाव में क्यों हुई इतनी कम वोटिंग? सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने बताई खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget