एक्सप्लोरर

Kanpur Fire News: आग लगने से 80 बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख, दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में हुई थी देरी

UP Fire News: गर्मी शुरु होते ही आग लगने की घटना होने लगी. वहीं कानपुर में संदिग्ध हालत में आग लगने से कई गांव की फसल जलकर राख हो गई. वहीं कई घंटो के मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया.

Kanpur Fire News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तापमान अपना असर दिखा रहा है. भीषण गर्मी अप्रैल के महीने में ही मई और जून की याद दिला रही है. ऐसे में अभी से खेतों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं कानपुर के घाटमपुर में संदिग्ध हालत में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते बीघों में गेहूं की फसल धूं धूं कर जलने लगी जिससे लगभग 80 बीघे की फसल जलकर राख हो गई.

आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की लगभग एक दर्जन गाडियां आग पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन से निकाली गई. वहीं कानपुर नगर , घाटमपुर और अन्य स्टेशनों से भी गालियां मौके पर बुलाई गई. कानपुर के तमाम अधिकारियों का मौके पर तांता लग गया और आग पर काबू पाने में फायर टीम के पसीने छूट गए. क्योंकि आग किसी बिल्डिंग में नहीं बल्कि खेतों में लगी थी. जहां आसानी से दमकल की गाड़ियां नही पहुंच पा रही थी और आज हवा चलने के चलते आगे बढ़ती जा रही थी. वहीं ये आग गांवों में बने घरों को भी कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लेती.

80 बीघा फसल जलकर हुई राख
अचानक लगी खेतों में आग ने अपनी जद में बीघो के हिसाब से फसल को ले लिया. आग की लपटें देख ग्रामीणों में हाहाकार मच गया और सैकड़ों किसान अपनी अपनी फसल को जलते देख बेसुध हो गए तमाम प्रयास किए गए की आग पर काबू पा लिया जाए. लेकिन काटने के लिए तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह से सूखी थी और ऊपर तेज हवाओं ने आग में घी का काम कर दिया. जिससे घाटमपुर के गुइया, सरैया,चौबेपुर गांव की फसल जल गई. वहीं इस आग में लगभग चार गांव के खेतों को अपने आगोश में ले लिया और बड़ी तादात में फसलों का नुकसान हो गया.

घंटो मेहनत के बाद आग पर काबू 
अग्निशमन अधिकारी दीपक कुमार ने कहा आग को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने घंटों कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया. वहीं सीएफओ ने बताया कि आग संदिग्ध अवस्था में लगी गर्मी के मौसम में आग कब लग जाती है. इसका अंदाजा किसी को नही होता. जैसे ही आग की सूचना मिली. वैसे ही एक दर्जन दमकल की गाड़ियां स्टेशनों से रवाना कर दी गई. आग विकराल रूप ले चुकी थी और काबू पाने में समय लगा हमारी प्राथमिकता थी कि जल रही फसल के साथ साथ गांवों तक पहुंचने वाली आग को रोक दिया जाए. अगर आग गांवों तक पहुंच जाती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी.

ये भी पढ़ें: आगरा में दावेदारों ने दिखाया दम, BJP, कांग्रेस और सपा उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

ये भी पढ़ें: 'अपने स्वार्थ और परिवार के बाहर नहीं सोच सकते सपा, BSP और कांग्रेस'- सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget