एक्सप्लोरर

Kannauj Accident: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 डॉक्टरों की मौत, सैफई PGI में थे तैनात

Kannauj Accident News: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई, ये सभी मिनी पीजीआई सैफई अस्पताल में तैनात थे.

Kannauj Car Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई. इस हादसे में 4 डॉक्टरों समेत पांच की मौत हो गई. ये चारों डॉक्टर सैफई के मिनी पीजीआई अस्पताल में तैनात थे और लखनऊ में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में इस हादसे के शिकार हो गए.

जानकारी के मुताबिक ये हादसा बुधवार तड़के चार बजे के आसपास हुआ, ये सभी कार में सवार होकर लखनऊ से लौट रहे थे, तभी कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 196.200 के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे. टक्कर इतनी तेज थी कि पांचों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. 

हादसे में चार डॉक्टर समेत पांच की मौत
इस हादसे में डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ अरुण कुमार, डॉ. नरदेव की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे में घायल डॉ. जयवीर सिंह को सैफई मेडिकल रेफर कर दिया गया है.  

कन्नौज जिले डॉ भीम राव अंबेडकर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ सी पी पाल ने बताया कि आज तड़के 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इनमें से 4 लोगों के पास से उनके आई डी कार्ड मिले है, ये सभी डॉक्टर हैं. मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है. एक डॉक्टर कन्नौज का ही रहने वाला था. 

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे को संज्ञान में लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget