एक्सप्लोरर

Coronavirus बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को अब कोरोना नहीं, हिदायतों के साथ SGPGI से डिस्चार्ज

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर है। बॉलीवड सिंगर कनिका कपूर आखिरकार संक्रमण मुक्त हो गयी हैं।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की एक और रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद उनको SGPGI से डिस्चार्ज कर दिया गया है। SGPGI के मीडिया सेल ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि कनिका को अभी 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा। कनिका की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया है। इससे कनिका कपूर और उनके परिवार के साथ ही SGPGI प्रशासन को भी बड़ी राहत मिली है।

कनिका को SGPGI के डॉक्टर्स ने दी ये हिदायत भले ही कनिका कपूर में अब कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। लेकिन फिर भी कनिका अभी किसी से मिलजुल नहीं सकती। डॉक्टर्स ने कनिका को कुछ हिदायत दी हैं। कनिका कपूर अगले 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहेंगी। बॉलीवुड सिंगर को सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। इसके अलावा डॉक्टर्स ने कनिका को मास्क लगाये रखने के लिए भी कहा है।

20 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर SGPGI में किया गया था भर्ती कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 20 मार्च को पहली रिपोर्ट आने पर हुई थी। इसके बाद कनिका को राजधानी लखनऊ में SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके बाद लगातार तीन और रिपोर्ट में कनिका के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। लेकिन 4 अप्रैल को कनिका की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है। यानी उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं था। इसके बाद लगातार आज यानी 6 अप्रैल को आयी दूसरी रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण नहीं निकला।

कनिक की पहली रिपोर्ट से दिल्ली तक मचा था हड़कंप कनिका की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। वजह थी कि बॉलीवुड सिंगर ने लंदन से आने के बाद कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। जिन पार्टीज में कनिका गयी थी उनमे स्वास्थ्य मंत्री समेत कई बड़े नेता, संसद, पूर्व मुख्यमंत्री तक शामिल हुए थे। इनमे से कुछ लोग बाद में लोकसभा के सत्र तक में शामिल हुए और राष्ट्रपति भवन तक गए थे। हालाँकि इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली थी।

शुरू से चर्चा और विवादों में रही कनिका सिंगर कनिका कपूर SGPGI में भर्ती होने के बाद शुरू से ही लगातार चर्चा में रहीं। कनिका कपूर ने शुरु में आरोप लगाये थे कि SGPGI में उनको सही व्यवस्था नहीं मिल रही है। डॉक्टर सही बर्ताव नहीं करते। पानी तक की समस्या बताई थी। इन आरोपों के बाद खुद संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान को मीडिया के सामने आकर कनिका के सभी आरोपों का खंडन करना पड़ा था। उन्होंने ये तक कहा था कनिका को जो बेहतर इलाज हो सकता है दिया जा रहा है। कनिका को इन हालात में नखरे करने की जगह सहयोग करना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget