एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: चंद्रशेखर आजाद ने ज्वालापुर विधानसभा में किया रोड शो, कहा- बीजेपी को सबक सिखाएंगे

Uttarakhand Election 2022: आसपा के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आज हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर विधानसभा में रोड शो किया. उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर के लिए जनता से वोट मांगे.

Uttarakhand Election: आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद आज उत्तराखंड के दौरे पर रहे. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर विधानसभा में रोड शो कर आसपा के ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर के लिए जनता से वोट मांगे. वहीं चंद्रशेखर आजाद की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर जनता का सैलाब उमड़ पड़ा. चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा बीजेपी झूठी है और झूठों का भरोसा करना यानी अपने बच्चों की तरक्की के रास्तों को बंद कर देना है. अगर बीजेपी ने सही में काम किया होता तो आज धर्म के नाम पर, राम के नाम पर वोट नहीं मांगने पड़ते.

विपक्षियों पर जमकर बोला हमला 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है. जनता इंतजार कर रही है कब 14 तारीख का दिन आएगा और कब हम प्रखंड में बीजेपी को सबक सिखाएंगे. वहीं कांग्रेस पार्टी पर भी जोरदार हमला करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चाहे कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की सरकार हो दोनों ही पार्टियों ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है. 

अपने प्रत्याशी के मांगे वोट

अब यहां के लोग इनकी ठगी में नहीं आएंगे. अब आजाद समाज पार्टी के द्वारा अपने आप को ताकतवर बनाएंगे. आजाद समाज पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. इस समर्थन से सभी पार्टियों की नींद हराम हो रखी है. चंद्रशेखर आजाद ने अपने बड़े भाई रूपी एचपी सिंह इंजीनियर के लिए वोट मांगते हुए कहा, मैं हर उस व्यक्ति के लिए वोट मांग रहा हूं जिसको इस लोकतंत्र में ठगा गया है. अगर एसपी सिंह विधायक बनते हैं तो एसपी सिंह के साथ-साथ ज्वालापुर विधानसभा का हर एक व्यक्ति विधायक बनेगा. एचपी सिंह पढ़े लिखे व्यक्ति हैं. जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उनका मेनिफेस्टो एस पी सिंह द्वारा ही बनाया गया था.

चंद्रशेखर आजाद ने की घोषणा

चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा करते हुए कहा कि अबकी बार इंडस्ट्रियल एरिया ज्वालापुर विधानसभा में लगेगा और यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा. हमारे करनी और कथनी में फर्क नहीं है. नफरत की सियासत को बंद करेंगे और भाईचारे की सियासत को आगे बढ़ाएंगे. मुद्दों पर काम होगा. हम धर्म और सांप्रदायिक राजनीति का बहिष्कार करेंगे. आपको याद होगा हरिद्वार में हुई धर्म संसद में एक विशेष को अपमानित किया गया था और सारे नेता बिल में घुसकर बैठे थे. अगर कोई लड़ रहा था तो वह भीम आर्मी थी. मुकदमा किस पर हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर हुए, और आपकी हक की लड़ाई भी हम ही लड़ने का काम करेंगे. दोनों ही पार्टी ने दलित-मुस्लिम समुदाय के लोगों पर कोई भी ध्यान नहीं दिया है. अगर ध्यान देते तो उत्तराखंड में यह हालत ना होती.

ये भी पढ़ें-

Chandauli: ‘मारपीट के लिए संपर्क करें’, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Election 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव में ऐसे भी उम्मीदवार जिन्हें नहीं राष्ट्रगान की जानकारी नहीं!

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget