एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में जूनियर डॉक्टर्स ने कार सवारों को घेरकर पीटा, सख्त कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

UP News: मेरठ में जूनियर डॉक्टर्स की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, डॉक्टरों के झुंड ने कार सवारों पर हमला कर उनके साथ मारपीट की. हैरानी इस बात की है कि ये सब पुलिस के सामने हुआ.

Meerut News: डॉक्टर्स को धरती का भगवान कहा जाता है, लेकिन मेरठ मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स गुडों की तरह कार सवारों को पीटते नजर आ रहें हैं. डॉक्टरों ने कार को चारों तरफ से घेर रखा है और जमकर पीटा जा रहा है. जूनियर डॉक्टर्स की गुंडई का आलम ये था कि पुलिस की मौजूदगी में कार सवारों को पीटा गया. कार सवारों से मारपीट के मामले में पुलिस कड़े एक्शन की तैयारी में हैं.

मेरठ मेडिकल कॉलेज में जो हुआ उसने डॉक्टर के पेशे को शर्मसार करने का काम किया है. मरीजों के बेहतर इलाज की कसम खाकर डॉक्टरी के पेशे में आए डॉक्टर्स गुड़ों की तरह कार सवार पर टूट पड़े. जूनियर डॉक्टर्स की भीड़ देखकर कार सवार दो लोग घबरा गए. फिर जूनियर डॉक्टर्स का झुंड आ गया. कार सवारों पर दुश्मन की तरह टूट पड़े. किसी ने लात घूंसे बजाए तो किसी ने थप्पड़ों की बरसात कर डाली. किसी ने सामने से तो किसी ने पीछे आकर कार सवारों पर थप्पड बरसाए. हैरानी इस बात की है कि पुलिस मौके पर खड़ी थी लेकिन बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई.

शख्स की कार में लिखा था विधुत विभाग
मेरठ मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स ने जो गुंडई दिखाई उसको लेकर मेरठ ही नहीं बल्कि तमाम लोगों में नाराजगी है. कार पर विधुत विभाग का पंफलेट लगा हुआ है. अचानक से एक डॉक्टर कार सवार को रोककर उसमें थप्पड रसीद कर देता है, फिर कार चला रहे शख्स को गिरेबान पकड़कर कार से उतारकर पिटाई कर दी जाती है. कार सवारों की पिटाई कर रहा ब्लू चेक की र्शट में एक डॉक्टर गाली देकर जूनियर डॉक्टर्स को बुलाता है, पुलिस खूब रोकती है, लेकिन जूनियर डॉक्टर्स उतना ही पीटते हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस वीडियो में मेरठ पुलिस बेबस नजर आ रही है, क्योंकि पुलिस के सामने ही कार सवारों को पीटा जा रहा है और चाहकर भी पुलिस इस घटना को नहीं रोक पाई. चर्चा है कि बिजली विभाग का कोई अधिकारी परिवार के साथ आया था लेकिन वो कौन है अभी तक पता नहीं चल पाया है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिन कार सवारों से मारपीट करने वाले जूनियर डॉक्टर्स की पहचान कर ली गई है.  पांच जूनियर डॉक्टर्स चिन्हित कर लिए गए हैं, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढे़ं: Sonbhadra Crime: सोनभद्र में मारपीट के बाद आदिवासी युवक पर पेशाब, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget