एक्सप्लोरर

JPNIC Lucknow Highlights: अखिलेश यादव का बड़ा दावा- JPNIC बेचना चाहती है योगी सरकार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स तक बेच दिया

Lucknow JPNIC Controversy Live Highlights: जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव JPNIC जाने वाले थे. इससे पहले ही सरकार ने गेट ढक दिया है. अब इस पर सियासत शुरू हो गई है.

Key Events
JPNIC Lucknow live updates akhilesh yadav jpnic samajwadi party vs bjp lucknow traffic update JPNIC Lucknow Highlights: अखिलेश यादव का बड़ा दावा- JPNIC बेचना चाहती है योगी सरकार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स तक बेच दिया
JPNIC Lucknow live updates
Source : Samajwadi Party

Background

Lucknow JPNIC Live Highlights:  लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) जाने वाले थे. इससे पहले ही योगी सरकार ने गेट ढक दिया है. वहीं अखिलेश के घर से JPNIC को जाने वाले रास्तों पर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है. 

सरकार द्वारा JPNIC गेट ढकने को लेकर सपा ने तीखा हमला किया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर देर रात सपा ने लिखा- लोकतंत्र पर निरंतर कर रही प्रहार, निकम्मी भाजपा सरकार ! यूपी सरकार द्वारा लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती पर उनके नाम पर बने JPNIC पर दुबारा ताला लगाने का प्रयास, अत्यंत निंदनीय. जय प्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने देना भाजपा की गंदी राजनीति को दर्शाता है. इस जनविरोधी सरकार ने लखनऊ में बने JPNIC जैसे विकास कार्य को बरबाद करके महापुरुषों का अपमान किया है. समाजवादी इन तानाशाहों के आगे झुकेंगे नहीं !

इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाह रही है. कहीं ऐसा तो नहीं कि बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो. "हर वर्ष जय प्रकाश जयंती के दिन समाजवादी लोग यहां इकट्ठे होते थे, ये कोई पहली बार नहीं. कहीं ऐसा तो नहीं कि JPNIC बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश ने लिखा- ये है भाजपा राज में आज़ादी का दिखावटी अमृतकाल श्रद्धांजलि न दे पाए जनता इसलिए उठा दी गयी दीवार भाजपा ने जो रास्ता बंद किया है, वो उनकी बंद सोच का प्रतीक है. भाजपा जय प्रकाश नारायण जी जैसे हर उस स्वतंत्रता सेनानी के लिए अपने मन में दुर्भावना और दुराव रखती है, जिसने भी देश की आज़ादी में भाग लिया था. ये देश की आज़ादी में भाग न लेने वाले भाजपाइयों के संगी-साथियों के अंदर का अपराध बोध है, जो उन्हें क्रांतिकारियों की जयंती तक पर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने देता है. निंदनीय!

12:46 PM (IST)  •  11 Oct 2024

हमने किसी की प्रतिमा नहीं लगाई- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि प्लासिओ मॉल तक बेच दिया. लोकभवन में हमने किसी की प्रतिमा नहीं लगाई. लेकिन इन्होंने लगा दी है. ये तो यही परंपरा रखना चाहते हैं.

12:44 PM (IST)  •  11 Oct 2024

म्यूजियम का रख रखाव क्यों नहीं किया- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि योगी सरकार जेपीएनआईसी बेचना चाहती है. ये भाजपा के लोग जो बहाना ले रहे हैं कि वहां आपको बिच्छू दिखाई दे जाते, अगर इतनी ही चिंता थी तो सफाई क्यों नहीं कराई. म्यूजियम का रख रखाव क्यों नहीं किया. अपने लोगों को लाभ पहुंचाना था.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget