एक्सप्लोरर

Joshimath Weather: जोशीमठ में पीड़ितों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, हल्की बर्फबारी और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई चिंता

Joshimath News: जोशीमठ इलाके में सर्द हवाएं चल रही हैं और बादल भी छाए हुए हैं. वहीं पीड़ितों का कहना है कि जोशीमठ में बारिश से इन दरारों के जरिए धरती के अंदर पानी जाने से समस्या और बढ़ेगी.

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में दरारें पड़ने से मकान दरक रहे हैं. वहीं अब आज बुधवार (11 जनवरी) को मौसम का मिजाज बिगड़ने से कड़ाके की ठंड ने पीड़ितों की चिंता और बढ़ा दी. सुबह से ही जोशीमठ में बादल छाए हुए हैं और सामने की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिससे इलाके में सर्द हवाएं चल रही हैं और पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अधिक ठंडक महसूस की जा रही है.

मौसम के इस बदलते मिजाज ने जोशीमठ के आपदा पीड़ितों की चिंता और बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों में चमोली समेत अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. जोशीमठ में जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित खतरे वाले इलाकों में घरों के आंगन और कमरों के अलावा आसपास की धरती भी फटी हुई दिख रही है और वहां गहरी दरारें हैं जो कई इंच चौड़ी हैं. पीड़ितों का कहना है कि जोशीमठ में बारिश से इन दरारों के जरिए धरती के अंदर पानी जाने से समस्या और बढ़ेगी.

राहत और बचाव में लगे राज्य सरकार के अधिकारी खतरनाक घोषित किए गए दो होटलों ‘मलारी इन’ और ‘होटल माउंट व्यू’ को पिछले दो दिनों से ढहाने की योजना बना रहे हैं लेकिन भवन स्वामियों को विश्वास में नहीं ले पाने के चलते अब तक यह कार्रवाई अटकी हुई है. पीड़ित देवेंद्र सिंह के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में धरती में जगह-जगह आई दरारों को भरने के प्रयास शुरू किए जा सकते थे, लेकिन वह भी नहीं हो पाया. रूड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान से जोशीमठ आए विज्ञानियों ने अधिकारियों के सामने यह चिंता भी जताई थी.

जोशीमठ में अधिकारियों का लगा हुआ है जमावड़ा 

नाम नहीं छापने की शर्त पर लोक निर्माण से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि विशेषज्ञ बारिश से पहले ही इन दरारों को भरने की सलाह दे रहे हैं और जोखिम वाले भवनों को हटाने के साथ ही जनजीवन की सुरक्षा के लिए इन दरारों और खड्डों को भरना अति आवश्यक बता चुके हैं. जोशीमठ में अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन निर्णय लेने की गति अब भी रफ्तार नहीं पकड़ पायी है. अगर मौसम का मिजाज और बिगड़ा तो ठंड और बारिश के साथ इस आपदाग्रस्त इलाके में रह रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी.

Joshimath Sinking: जोशीमठ, कर्णप्रयाग के बाद चंबा में भी दरकने लगे मकान, टिहरी के लोग हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती के मैच्योर वाले बयान से आकाश आनंद आहत? लिया बड़ा फैसला
मायावती के मैच्योर वाले बयान से आकाश आनंद आहत? लिया बड़ा फैसला
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे जितेंद्र मिश्रा, जानें क्या कहा
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे जितेंद्र मिश्रा, जानें क्या कहा
'ये CM और साधु-संतों का अपमान', सपा के AI वीडियो पर भड़के पंकज चौधरी
'ये CM और साधु-संतों का अपमान', सपा के AI वीडियो पर भड़के पंकज चौधरी
आकाश आनंद पर मायावती के नए बयान पर सपा ने ली चुटकी, कहा- एक बच्चा है जो...
आकाश आनंद पर मायावती के नए बयान पर सपा ने ली चुटकी, कहा- एक बच्चा है जो...

वीडियोज

UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News
NEPAL FLASH FLOOD: नेपाल जल प्रलय का सच आया सामने क्या बचाई जा सकती थीं जानें? ABPLIVE
Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने असम में इस पार्टी से तोड़ा गठबंधन, आखिर क्यों हुई खफा?
कांग्रेस ने असम में इस पार्टी से तोड़ा गठबंधन, आखिर क्यों हुई खफा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
Embed widget