एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: आपदा प्रभावित लोगों की ऐसे मदद करेंगे Haridwar के साधु-संत, कैलाश गहतोड़ी ने दी जानकारी

Joshimath Landslide: वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि विपक्ष को सद्बुद्धि दें क्योंकि इस आपदा की घड़ी में सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव के कारण कई परिवार आपदा की चपेट में आए हैं. राज्य सरकार (Government of Uttarakhand) द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं ताकि वहां रह रहे लोगों को राहत मिल सके, साथ ही राज्य सरकार द्वारा लोगों के रहने, खाने पीने की व्यवस्था सुचारू ढंग से चल सके इसको लेकर साधु-सतों से भी आगे आकर मदद करने की अपील की जा रही है. मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार (Haridwar) पहुंचे वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) ने साधु-संतों से मुलाकात कर इस विपदा की घड़ी में संतो से सहयोग की अपील की. साधु संतों द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि सरकार को जितनी भी मदद की जरूरत होगी उनके द्वारा की जाएगी.

संतों ने दिया मदद का आश्वासन-गहतोड़ी
वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तमाम अधिकारियों और भू वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सबको मिलकर कार्य करना है, संत समाज हमेशा ही लोगों की मदद के लिए आगे रहता है. कोरोना काल में भी यह देखने को मिला था. संतो ने हमें आश्वासन दिया है कि इस आपदा की घड़ी में सरकार का सहयोग किया जाएगा. 

भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दें-गहतोड़ी
वहीं विपक्ष द्वारा सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार ने वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया, इसको लेकर कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि आज विपक्ष पिछली आपदा को भूल चुका है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि विपक्ष को सद्बुद्धि दें क्योंकि इस आपदा की घड़ी में सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए.

संतों ने इसपर क्या कहा
संतो द्वारा इस विपदा की घड़ी में सरकार का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है. युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानंद का कहना है कि उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने गरीबदास आश्रम में संतों से मुलाकात की और जोशीमठ आपदा को लेकर वार्ता की गई. कैलाश गहतोड़ी द्वारा संतों को आगे आकर कार्य करने की अपील की गई. संतो ने आश्वासन दिया कि इस विपदा की घड़ी में तन मन धन से हम सरकार और वहां रहने वाले लोगों के साथ खड़े हैं. युवा भारत साधु समाज के महामंत्री रवि शास्त्री का कहना है कि सरकार हमसे जो भी मदद चाहेगी हम देने के लिए तैयार हैं. आपदा की इस घड़ी में संत समाज जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ा है.

Joshimath Sinking: जोशीमठ पर उमा भारती बोलीं- 'विकास और विनाश एक साथ नहीं...', CM धामी पर जताया भरोसा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget