एक्सप्लोरर

वंदे भारत ट्रेन में BJP विधायक और यात्री वाले विवाद का नया वीडियो वायरल, MLA से झगड़े थे यात्री

UP News: बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी व बेटे के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर रहे थे. इसी बीच सीट एक्सचेंज को लेकर यात्री के साथ विवाद हो गया था.

Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन में बबीना से बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा व यात्री के बीच हुए विवाद का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो यात्रियों ने विधायक व उनके गनर के साथ जमकर तू-तड़ाक की. इस दौरान विधायक दोनों यात्रियों को समझाते नजर आ रहे हैं. ट्रेन में मारपीट का वीडियो देखने के बाद गुस्साए लोग अब इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक के प्रति नरम नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर विधायक राजीव सिंह के पक्ष में कमेंट करने लगे हैं. 

बता दें कि 19 जून को बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी व बेटे के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास में दिल्ली से झांसी की यात्रा कर रहे थे. इसी बीच सीट एक्सचेंज को लेकर भोपाल के राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ विवाद हो गया था. इसकी शिकायत विधायक ने ट्रेन से ही रेलवे को ऑनलाइन कर दी थी. इसके साथ ही झाँसी जीआरपी थाने में भी अपने साथ हुई अभद्रता की शिकायत रजिस्टर कराई थी. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी विधायक से मांगा था स्पष्टीकरण

ट्रेन के झाँसी आने पर कुछ लोगों ने राजप्रकाश के साथ मारपीट कर दी थी. जिसका वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में मामला तूल पकड़ गया था. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी विधायक से स्पष्टीकरण मांग लिया है, मारपीट का आरोप विधायक समर्थकों पर लगाया गया था. अब दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें राजप्रकाश व एक अन्य साथी ट्रेन की गैलरी में विधायक के साथ कहासुनी करते देखे जा रहे हैं और विधायक उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे रहे हैं. 

यात्री राजप्रकाश को गलत बता हैं लोग

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग राजप्रकाश व उसके साथी को गलत ठहरा रहे हैं. कहा जा सकता है कि वीडियो ने लोगों के गुस्से पर ठंडा पानी डालने का काम किया है. वहीं विधायक द्वारा की गयी शिकायत को भी इस वीडियो से बल मिला है.

Input By : पुष्पेंद्र सिंह यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget