एक्सप्लोरर

झांसी में BJP के 2 विधायक इंस्पेक्टर को लेकर आए आमने-सामने, एक ने की शिकायत तो एक करता है तारीफ

Jhansi News: झांसी में एक इंस्पेक्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक आमने-सामने आ गए. जहां बबीना विधायक ने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की तो वहीं सदर विधायक उसके समर्थन में उतर आए.

उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाने के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद सिंह को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. बबीना विधायक की शिकायत के बाद जहां प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, वहीं अब सदर विधायक रवि शर्मा ने उसी इंस्पेक्टर के पक्ष में पत्र लिखकर उनके व्यवहार की तारीफ कर दी है.

दरअसल 1 सितंबर को प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य झांसी दौरे पर आईं थीं. इस दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह की शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया गया कि इंस्पेक्टर उनके खिलाफ व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं और सार्वजनिक मंचों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं. 

इंस्पेक्टर को लेकर भिड़े बीजेपी के विधायक

विधायक की शिकायत पर मंत्री बेबी रानी मौर्य ने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया. पत्र वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही इंस्पेक्टर आनंद सिंह को थाना प्रभारी पद से हटाकर एएचटीयू शाखा भेज दिया गया. साथ ही आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने एसपी ग्रामीण को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए.

इस कार्रवाई के बाद सदर विधायक रवि शर्मा सामने आ गए और उन्होंने खुलकर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के व्यवहार की तारीफ की और मंत्री बेबी रानी मौर्य को पत्र लिख दिया. उन्होंने लिखा कि, जन सामान्य के प्रति इंस्पेक्टर का व्यवहार मृदुल रहा है. अब तक उनके खिलाफ कोई नकारात्मक तथ्य सामने नहीं आया. वे अपराध नियंत्रण में सफल रहे हैं.

ऐसे में इंस्पेक्टर आनंद सिंह को लेकर दोनों विधायक आमने-सामने दिखाई दिए. एक ओर जहां बबीना विधायक इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सदर विधायक उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं. इस मामले को लेकर अब झांसी का सियासी पारा भी हाई हो गया है. 

आपको बता दें कि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन में मारपीट कांड कर सुर्खियों में आए थे और अब इंस्पेक्टर विवाद को लेकर उनका नाम चर्चा में आ गया है. 

इनपुट- पुष्पेंद्र सिंह यादव

Bareilly: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के बाद पिता का भावुक बयान, प्रेमानंद महाराज का भी किया जिक्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget