एक्सप्लोरर

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद मच गई थी अफरा-तफरी, ऐसे किया था नवजातों का रेस्क्यू

Jhansi Medical College Fire: इस हादसे के बाद SSP सुधा सिंह ने बताया कि 16 घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए चिकित्सक और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Jhansi Medical College Fire: यूपी के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 15 नवंबर की रात नवजात गहन चिकित्सा इकाई में आग लग गई. अग्निकांड में दस बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर से घायल हो गए. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है. इस घटना से अस्पताल में स्थिति बेकाबू हो गई थी. मौके पर पहुंची राहत बचाव टीम ने बच्चों को निकालने का प्रयास किया लेकिन तेज आग की लपटों के कारण वे अंदर नहीं जा सकें. बचाव टीम वॉर्ड की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुई और बच्चों को बाहर निकाला. 37 बच्चों की सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. अस्पताल में कुल 54 बच्चें एडमिट थे.

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने घटना को 'दिल दहला देने वाला' बताया और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया. मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा 'झांसी जिले के मेडिकल कॉलेज के NICU में हुई दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने का निर्देश दिया गया है. मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें." सीएम ने मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी.

SSP सुधा सिंह ने बताया कि 16 घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए चिकित्सक और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दुख जताया है. उन्होंने घटना को अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक बताया है.

मृतक बच्चों के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख का ऐलान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, 'झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में अग्निकाण्ड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतक बच्चों के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख एवं घायलों को 50-50  हजार रुपए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने का निर्णय लिया गया है. मैं ईश्वर से घायल नवजात शिशुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की करता हूँ. मैं व मेरी सरकार प्रदेशवासियों के हर दुःख, हर परिस्थिति में उनके साथ हैं.

ये भी पढ़ें: 'मेरा बच्चा जला दिया...कौन देगा मेरा बच्चा', झांसी हादसे में परिजनों ने खो दिए अपने घर के चिराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget