एक्सप्लोरर

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत 14 लोगों को दो साल की सजा, झांसी में सड़क जाम करने का मामला

Jhansi News: ये मामला 12 साल पुराना है. जब बुंदेलखंड में विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन की अनुमति ली गई थी. लेकिन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के इशारे पर जाम लगा दिया.

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 14 लोगों को दो साल की सजा सुनाई है. ये सभी 12 साल पहले बिजली की परेशानी को लेकर सड़क जाम करने से संबंधी आरोपों के तहत दोषी पाए गए. जिसके बाद कोर्ट ने ये सजा सुनाई. 

अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी. हालांकि देर शाम सभी को अपील के लिए एक माह का समय देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया. इस संबंध में जैन के अधिवक्ता द्वारा विवेचना संबंधी विषमताओं को लेकर सजा के खिलाफ अपील किए जाने की बात कही गई है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री को दो साल की सजा

अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट (प्रथम) एवं विशेष न्यायाधीश सांसद-विधायक अदालत अनिल कुमार (सप्तम) ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित 14 लोगों को दोषी करार देते हुए कुल दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई.

दरअसल ये मामला 12 साल पुराना है. जब बुंदेलखंड में विद्युत कटौती को लेकर झांसी एवं ललितपुर जिला कांग्रेस द्वारा 11 जून 2013 को पारीछा थर्मल पावर के निकट दयानंद स्टेडियम में धरना प्रदर्शन की अनुमति ली गई थी. 

सड़क जाम करने के मामले में सुनाई सजा

तत्कालीन थाना बड़ागांव प्रभारी हातिम सिंह के अनुसार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए धरना प्रदर्शन के बाद करीब 3:45 बजे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के इशारे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पारीछा थर्मल पावर के सामने स्थित झांसी कानपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया गया. 

इस दौरान कई किलोमीटर तक वाहन रुक जाने से यातायात अस्त-व्यस्त हो गया था. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इस मामले में पुलिस ने जैन समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. 

इस मामले की 12 साल तक सुनवाई चली. कोर्ट ने दोनों पक्षों के सुनने के बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री को दोषी पाया और दो साल की सजा सुनाई.  

UP Weather: यूपी में आज उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानें- आज का मौसम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget