एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना से हड़कंप, झांसी स्टेशन पर खाली कराई गई पूरी ट्रेन

Jhansi News: दिल्ली कंट्रोल रूम को छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद इस ट्रेन को झांसी स्टेशन पर रोका गया और सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारकर जांच की गई.

Jhansi Bomb Threat in Train: यूपी के झांसी में छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना से हड़कंप मच गया. दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में देर-रात बम रखे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों एकदम हरकत में आ गई. ट्रेन को झांसी रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां उसकी गहनता से जांच हुई, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया. 

ख़बर के मुताबिक़ देर रात दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी ने फोन करके ट्रेन में बम होने की सूचना दी. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां बिना कोई लापरवाही किए हरकत में आ गई. ट्रेन को झांसी रेलवे स्टेशन पर रोका गया. जिसके बाद आनन-फानन में जीआरपी, आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल झांसी स्टेशन पहुंच गया. इस दौरान अग्निशमन समेत बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया. 

सुरक्षाकर्मियों ने की ट्रेन की गहन तलाशी 
सुरक्षाकर्मियों ने झांसी स्टेशन पूरी ट्रेन को खाली कराकर तलाशी ली लेकिन, कहीं कुछ नहीं मिला. हालांकि एससी कोच बी-वन में तीन डिब्बे लावारिस मिले लेकिन, इसमें कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया. यात्रियों के सामान और पूरी ट्रेन की तलाशी लेने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया. 

ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा कि हम दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए सफर कर रहे हैं जैसे ही हम यहां झांसी में रुके तो सुरक्षाकर्मी आए उन्होंने बताया कि अपना सामान लेकर उतर जाएं, यहां चैकिंग होगी. उसके बाद बाहर और अंदर चैकिंग हुई. लेकिन कुछ नहीं मिला. सुरक्षा को लेकर उनका जो काम हैं वो करना ही चाहिए. हमें इससे कोई परेशानी नहीं है.  

इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने कहा कि कंट्रोल रूम को छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में बम होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद एसपी सिटी, सीओ सिटी, जीआरपी, आरपीएफ के साथ मिलकर प्लेटफॉर्म को खाली कराया गया. इसके बाद ट्रेन के यात्रियों को सामान के साथ उतारा गया. ट्रेन की पूरी जाँच करने के बाद दोबारा यात्रियों को सकुशल उनकी सीट पर बिठा दिया गया. ट्रेन अपने गंतव्य तक जाने को तैयार है. किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. ये खबर अफवाह निकली है. 

In Pics: सीएम धामी का दिखा 'किसानी' वाला अंदाज, खटीमा में की खेतों की जुताई और धान की रोपाई  

Input By : पुष्पेन्द्र सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget