एक्सप्लोरर

शर्मनाक..! झांसी में कटवाया 40 साल पुराना पीपल का पेड़, वजह जानकर आपको आएगा गुस्सा

UP News: झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्यारे लाल का हाता इलाके में करीब 40 वर्ष पुराना पीपल का विशाल पेड़ काट दिया गया. वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पर्यावरण और संवेदनशीलता को झकझोर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्यारे लाल का हाता इलाके में करीब 40 वर्ष पुराना पीपल का विशाल पेड़ काट दिया गया. पीपल के पेड़ की काटने की वजह जानकर आपको भी बहुत गुस्सा आएगा. पेड़ सिर्फ इसलिए काट दिया गया क्योंकि उस पर रहने वाले पक्षियों की बीट आसपास खड़ी गाड़ियों पर गिरकर उन्हें गंदा कर रही थी.

इस पीपल के पेड़ पर कई प्रजाति के पक्षियों ने अपना बसेरा बना रखा था. छोटे-छोटे घोंसलों में न सिर्फ बड़े पक्षी बल्कि उनके बच्चे और अंडे भी मौजूद थे. पेड़ काटे जाने से कई पक्षी दबकर मर गए, वहीं कई छोटे बच्चे जिनके पंख तक नहीं निकले थे, उनके जीवन का अंत हो गया.

बेघर हुए कई पक्षी, कई अंडे भी टूटे

कई अंडे टूट गए और बड़ी संख्या में पक्षी बेघर हो गए. जैसे ही समाजसेवी संस्थानों को हुई, वह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. दबे हुए पक्षियों को निकालने के साथ-साथ मृत मैजिंडा पक्षियों के शवों को भी बाहर निकाला गया. इस बीच स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और दुख जताया.

समाजसेविका डॉ.सोनिका कुशवाहा का कहना है कि आज हम लोगों जानकारी हुई कि यहां नगरा में एक सालों पुराना पीपल का पेड़ काट दिया गया है. जिस पर काफी घोंसले थे. अभी गिनती करना मुश्किल है. यहां तीन प्रजाति के पक्षी रहते थे.

जिनके कुछ बच्चे बहुत छोटे हैं, कुछ उड़ना सीख रहे थे. यदि एक या डेढ़ माह रूक कर काटा जाता तो यह उड़ जाते. ये पक्षी हमेशा कॉलोनी में ही अपने घर बनाते हैं. यह पेड़ पर झुंड के साथ रहते हैं न कि अकेला. अभी तक लगभग 300 बच्चे मर ही गए होंगे, जिन्हें निकाला जा रहा है.

वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के इस पेड़ को काटा गया है. वन विभाग ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

Input By : पुष्पेंद्र सिंह यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget