एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की याचिका पर आज आ सकता है फैसला, मिल चुकी है 7 साल की सजा

UP News: धनंजय सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आज आ सकता है. अगर हाईकोर्ट से धनंजय सिंह को राहत मिलती है तो वह लोकसभा चुनाव लड़ सकेगा. वहीं जौनपुर में 29 अप्रैल से नामांकन भरे जाएंगे.

Lok Sabha Election 2024: जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला  आज आ सकता है. धनंजय ने जौनपुर की स्पेशल कोर्ट से मिली 7 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में पिछले महीने याचिका दाखिल की थी.इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 25 अप्रैल को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. हाईकोर्ट से अगर धनंजय सिंह को राहत मिल गई और सजा पर रोक लग गई तो वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकेगा. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच से फैसला आना है. 

अपहरण के एक मामले में धनंजय सिंह को 7 साल की सजा मिली थी. धनंजय सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है.सजा पर रोक लगाई जाने और अंतिम फैसला आने तक जमानत पर रिहा किए जाने की गुहार लगाई है.हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान धनंजय के वकीलों ने कहा कि उनका मुवक्किल सियासी साजिश का शिकार हुआ है.धनंजय को अगर हाईकोर्ट से राहत मिल गई तो वह लोकसभा का चुनाव खुद ही लड़ेगा.धनंजय ने फिलहाल जौनपुर सीट पर अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी को बीएसपी से टिकट दिलाया है.

जौनपुर सीट पर नामांकन 29 अप्रैल से शुरू
आपको बता दें कि धनंजय सिंह जौनपुर जिला कारागार में बंद है. सूत्रों की माने तो धनंजय सिंह जेल से ही चुनाव प्रचार की तैयारियां कर रहा था. इसलिए अब धनंजय सिंह को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है. जौनपुर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा. इसके बाद 25 मई को मतदान होना है. बीजेपी ने जौनपुर लोकसभा सीट से कृपाशंकर सिंह पर दांव लगाया है. वहीं, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्‍नी श्रीकला को प्रत्याशी बनाया है. सपा ने बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है. 

नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण केस में जौनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. एमपी एमएलए कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. धनंजय सिंह ने सजा कम करने की मांग की थी. जिसको लेकर आज जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में फैसला आना है. 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, पैसे बांटने का वीडियो हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget