एक्सप्लोरर

'खटिया खड़ी हो जाएगी..', बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की घटनाओं पर भड़के BJP विधायक, दी चेतावनी

UP Politics: भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर हमले नहीं रुके तो यहां का हिन्दू आंदोलित हो सकता है

Jaunpur BJP MLA: जौनपुर की बदलापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं. भाजपा विधायक ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर वहां हिन्दुओं पर हमले नहीं रुके तो यहां का हिन्दू आंदोलित हो सकता है इससे बांग्लादेश की खटिया खड़ी हो जाएगी. 

बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की हालत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में भी कई सारे बांग्लादेशियों का व्यवसाय है. इसके बाद भी उन पर कोई अत्याचार नहीं किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेशर में वहां (बांग्लादेश) के प्रधानमंत्री को हिंदुओं से जाकर मिलना पड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी हिन्दुओं पर हमले नहीं रुके तो यहां के हिन्दू आंदोलित हो सकते हैं. इससे बांग्लादेश की खटिया खड़ी हो जाएगी. 

हिन्दुओं पर हमले का विरोध किया
बांग्लादेश में सत्ता पलट के बाद बड़ी संख्या में हिंसक घटनाएं देखने को मिली है. इस दौरान वहां रहने वाले हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हमले की घटनाएं सामने आईं. कई मंदिरों और हिन्दू घरों पर हमले किए गए और तोड़फोड़ की गई. हिन्दू महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया गया, जिसे लेकर भारत में कई हिन्दू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है. देश के कई हिस्सों में हिन्दू संगठनों ने इन घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया. 

बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. यूपी में बीजेपी की हार के बाद भी उन्होंने ऐसा बयान दिया था जिसके बाद बीजेपी के अंदर घमासान तेज हो गया था. उन्होंने दावा किया था कि अगर केंद्रीय नेतृत्व ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाया तो 2027 में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है. वहीं उन्होंने चुनाव में हार का कारण वोटर लिस्ट में गड़बड़ी बताया और कहा कि बीजेपी के वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए थे. 

Kannauj Rape Case: नाबालिग से रेप के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह पर एक्शन तेज, रिश्तेदारों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget