एक्सप्लोरर

Sanatana Dharma Row: जमीयत उलेमा ए हिन्द ने की उदयनिधि के बयान की निंदा, कहा- 'बहुसंख्यकों को निशाना...'

Stalin Sanatana Dharma Remark: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जमीयत उलेमा ए हिन्द प्रतिक्रिया दी है. जमीयत उलेमा ए हिन्द ने इसकी निंदा की है.

Sanatana Dharma Remark: सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जमीयत उलेमा ए हिन्द ने उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. जमीयत उलेमा ए हिन्द का कहना है कि 'यह देश के बहुसंख्यकों की धार्मिक आस्था और मान्यता पर हमला है, हम इसकी निंदा करते हैं.'

जमीयत उलेमा ए हिन्द के कानूनी सलाहकार मौलाना काब रशीदी का कहना है कि 'इस बयान के ज़रिए देश के बहुसंख्यकों को निशाना बनाया गया है, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि नुंह हिंसा के बाद देश के एक बड़े वर्ग ने मुसलमानों की धार्मिक आस्था को निशाना बनाया था और यह कहा था कि यह धर्म ही आतंकवाद को बढ़ावा देता है. भारत के मुसलमान इस तरह के धार्मिक हमलों को झेलता रहता है और उसके दर्द तकलीफ और परेशानी को खूब समझता है क्योंकि जिसके मुंह में जो कुछ आता है वह धर्म को लेकर अपना ज्ञान बांट देता है.'

समझ सकते हैं बहुसंख्यकों की पीड़ा

मौलाना काब रशीदी के अनुसार 'जिस तरह आज बहुसंख्यकों को दुःख और पीड़ा है, हमें भी इसकी पीड़ा है और हम उनके साथ खड़े हैं. ऐसे ही जब दूसरे धर्म के लोगों के साथ यह होता है तो उन्हें भी दर्द और पीड़ा होती है. भारत धार्मिक संस्कृति और आर्थिक विभिन्नताओं में एकता का प्रतीक है. यहां किसी भी रूप में किसी भी धर्म को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. इसीलिए हमने उत्तराखंड में जब मुसलमानों को उजाड़ जा रहा था तो उसका विरोध किया था और जोशीमठ में जब सरकारी योजनाओं की लापरवाही की वजह से लोगों को बेघर किया जा रहा था, तो हमने उसका भी विरोध किया था.'

संगठन के अनुसार धर्म की बुनियाद पर आपदा को नहीं बांटा जा सकता है. इसलिए वह उदयनिधि स्टालिन के बयान की निंदा करते हैं. हम इस अवसर पर उस तकलीफ का एहसास करना चाहते हैं जो हर महीने और हर हफ्ते मुसलमान इस देश में सहते हैं, जब उनके धर्म पर कोई व्यक्ति इस तरह का हमला करता है. हर धर्म की अपनी-अपनी मान्यताएं और आस्थाएं होती हैं अगर आप किसी एक धर्म को निशाना बनाओगे उस पर हमला करोगे तो फिर क्रिया की प्रतिक्रिया होगी. इसलिए किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के बयान किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देते हैं.

बेरोजगारी और महंगाई पर होनी चाहिए चर्चा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अखंड भारत वाले बयान पर जमीयत उलेमा ए हिंद का कहना है कि 'हम पहले से ही धर्म के आधार पर बनने वाले देश के खिलाफ हैं और भारत का मुसलमान मौलाना आजद और मौलाना मदनी के साथ है. वह हमेशा से अखण्ड भारत की परिकल्पना करता रहा है.' उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग करने में भी भारत के मुसलमानों का बहुत बड़ा योगदान है.

मौलाना रशीदी ने कहा कि 'जो लोग अखंड भारत की मांग कर रहे हैं. वह कितने सक्षम हैं यह देखना होगा. उसके बाद ही इस पर कोई और टिप्पणी की जाएगी. फिलहाल देश में बेरोजगारी और महंगाई और आर्थिक नीतियों पर चर्चा होनी चाहिए.' मौलाना काब रशीदी ने कहा कि 'भारत G-20 सम्मेलन की मेहमान नवाजी कर रहा है. यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है. इस अवसर पर भारत अपनी हजारों साल पुरानी संस्कृति और कला को पूरी दुनिया के सामने पेश कर रहा है. इस पर हर भारतीय को खुश होना चाहिये. यह हमारे गर्व और सम्मान का अवसर है और इस अवसर पर यहां आने वाले हर मेहमान का हमें स्वागत और सम्मान करना चाहिए.'

इसे भी पढ़ें:
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी उपचुनाव में सपा की जीत, बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान 42 हजार से ज्यादा वोटों से हारे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
UP News: प्रदेश में अपराध पर सरकार का अंकुश: साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक क्षमता पर सरकार का जोर
प्रदेश में अपराध पर सरकार का अंकुश: साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक क्षमता पर सरकार का जोर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget