एक्सप्लोरर

Jalaun Robbery: 'माल निकालो', जालौन में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, बदमाशों ने लूटे लाखों के गहने और नकदी

Jaloun Robbery: जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. बदमाशों ने नवीन ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली.

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. यहां पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने नगर के बीचों-बीच स्थित नवीन ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

घटना गुरुवार दोपहर करीब 4:00 बजे की है, जब कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवीन ज्वेलर्स पर पांच नकाबपोश बदमाश अचानक घुस आए. तीन बदमाशों ने तमंचे निकालकर दुकानदार संजीव कुमार और उनके स्टाफ को धमकाया, जबकि बाकी ने गहनों से भरी ट्रे और कैश काउंटर से नकदी समेट ली. दुकानदार के अनुसार, बदमाशों ने छाती पर तमंचा तानकर कहा कि 'माल निकालो' और महज 2-3 मिनट में लूटपाट कर बदमाश अंधेरी गलियों में फरार हो गए.

वारदात सीसीटीवी में कैद

दुकान के सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें बदमाश स्थानीय भाषा बोलते नजर आए. फुटेज से पता चला कि बदमाश युवा थे और उन्होंने सुनियोजित तरीके से लूट को अंजाम दिया. दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि बदमाशों ने मुझे तमंचा दिखाकर डराया. मैंने विनती की, लेकिन वे गहने और नकदी लेकर भाग गए. शटर बंद करने की कोशिश की, पर तब तक देर हो चुकी थी.

पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की

जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस ने कोतवाली कोंच में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बाजार में दहशत का माहौल

इस घटना से कोंच के बाजार में दहशत का माहौल है. स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके.

(जालौन से प्रवीण द्विवेदी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget